एक्सप्लोरर

यूपी में बिजली कटौती पर गरमाए अखिलेश यादव, बोले- यूपी की जनता बेहाल, सरकार फेल

अखिलेश यादव ने राज्य में जारी बिजली संकट को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा भाजपा सरकार बिजली व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में जारी बिजली संकट को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर फुंकने जैसी समस्याओं से बुरी तरह परेशान है. भाजपा सरकार बिजली व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा ने जब सत्ता में कदम रखा था तब 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा भी बाकी वादों की तरह झूठा निकला. आज स्थिति यह है कि बड़े शहरों तक में बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है और छोटे शहरों, कस्बों तथा गांवों की हालत और भी बदतर है.

एक भी नया पॉवर प्लांट नहीं लगाया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले 8 वर्षों में राज्य में बिजली उत्पादन के लिए एक भी नया पावर प्लांट नहीं लगाया. जो बिजली जनता को मिल रही है, वह समाजवादी सरकार के कार्यकाल में स्थापित बिजलीघरों की ही देन है. उन्होंने कहा कि एटा और कानपुर देहात जैसे जिलों में समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में पावर प्लांट लगाए गए थे, जिनका काम भाजपा सरकार की लापरवाही से समय पर पूरा नहीं हो पाया.

योजना लागू नहीं कर पाई

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने ग्रामीण विद्युतीकरण, अंडरग्राउंड केबलिंग और ट्रांसफार्मर की त्वरित मरम्मत के लिए विशेष बजट और निर्देश दिए थे, लेकिन भाजपा सरकार इन योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाई.

निजी कम्पनियों को बढ़ावा

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा अब बिजली आपूर्ति को निजी कंपनियों के हवाले करने की तैयारी में है, जो जनता के लिए और नुकसानदायक साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता को बिजली नहीं मिल रही है, दूसरी तरफ उन्हें बढ़े हुए बिजली बिलों का झटका झेलना पड़ रहा है.

बढ़ गया गर्मी और लू का कहर

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीते कुछ हफ्तों से तेज गर्मी और लू का कहर जारी है. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. ऐसे में बिजली कटौती आम जनजीवन को और भी कठिन बना रही है. खासकर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में रोज़ाना कई घंटों की कटौती हो रही है, जिससे किसान और छोटे व्यापारी वर्ग सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं.

बनेगा चुनावी मुद्दा

जनता में बढ़ते आक्रोश के बीच समाजवादी पार्टी ने बिजली संकट को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने के संकेत दिए हैं. वहीं, सरकार की ओर से अब तक बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget