एक्सप्लोरर

'लोकतंत्र खतरे में है, BJP सिर्फ नफरत बांट रही है', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

Lucknow News: अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार और उसके नेताओं का रवैया भेदभावपूर्ण और अलोकतांत्रिक है. अखिलेश ने दावा किया कि सरकार संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पक्षपात सबसे बड़ा दुर्गुण है, और भारतीय जनता पार्टी भेदभाव और नफरत की राजनीति कर रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे पर मुहर्रम जुलूस और कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए बयान के जवाब में अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों (PDA), महिलाओं के साथ हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार और उसके नेताओं का रवैया भेदभावपूर्ण और अलोकतांत्रिक है. अखिलेश ने दावा किया कि सरकार संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही है, लेकिन जनता सब देख रही है.

सपा प्रमुख ने लोकसभा चुनाव 2024 का हवाला देते हुए कहा कि जनता ने बीजेपी के साम्प्रदायिक और नफरती एजेंडे को नकार दिया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगली बार कुछ लोगों का भूत बूथ पर उतर जाएगा.

महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल
अखिलेश यादव ने योगी सरकार के नौ साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने किसानों, नौजवानों और महिलाओं के साथ धोखा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास और रोजगार के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया.

उन्होंने कहा बीजेपी ने जनता से झूठे वादे किए थे, लेकिन आज नौजवानों के पास नौकरी नहीं है. ये सरकार सरकारी विभागों का निजीकरण कर नौकरियां और आरक्षण खत्म कर रही है. साथ ही किसानों को खाद, पानी और कीटनाशक दवाओं तक की कमी का मुद्दा भी उठाया.

कानून व्यवस्था पर घेरा

प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने दावा किया कि अपराधियों और अराजक तत्वों में कानून का कोई डर नहीं बचा है. आगे कहा कि सरकार की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए संवैधानिक पदों पर बैठे लोग अपनी मर्यादा भूलकर संविधान विरोधी कार्य कर रहे हैं.

2027 में सत्ता से बेदखल करने का दावा
इसके साथ ही सपा प्रमुख ने भरोसा जताया कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी को सत्ता से हटाकर उसके नफरती एजेंडे को हमेशा के लिए खत्म कर देगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बीजेपी को और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget