एक्सप्लोरर

सोनभद्र नरसंहार पर सिसायत जारी, अब उम्भा गांव जाने की तैयारी में सपा

सोनभद्र नरसंहार पर सिसायत जारी है। प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद अब उम्भा गांव जाने की तैयारी में सपा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा उन्हें भी रोका जा सकता है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। सोनभद्र नरसंहार मामले पर सियासत जारी है। जहां अब कांग्रेस के बाद समाजवादी के कार्यकर्ता भी सोनभद्र जाने के लिए तैयार हैं। जमीन विवाद को लेकर हुए सामूहिक हत्याकांड के विरोध में और उसके पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आज सपा कार्यकर्ता सोनभद्र जाएंगे। हालांकि, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद सोनभद्र जाएंगे या नहीं, इसपर पार्टी ने कुछ साफ नहीं किया है। ऐसे में अगर अखिलेश लखनऊ से निकलकर सोनभद्र जाने की कोशिश करते हैं तो संभव है प्रशासन उन्हें यहीं रोकने की कोशिश करे। इसको लेकर लखनऊ में विवाद होने की गुंजाइश है।

सोनभद्र तक कूच करो....

अखिलेश इससे पहले जब प्रयागराज जाने वाले थे, तब भी प्रशासन ने उन्हें रोका था। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में गोंड समाज तथा अन्य आदिवासी लोग सोनभद्र के उम्भा गांव जाएंगे। उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले बुधवार को सोनभद्र के उम्भा गांव में हुए कत्लेआम में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने और उनके नाम जमीन का पट्टा करने की मांग की थी, पर अब तक भाजपा की राज्य सरकार ने इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की। उधर, सपा की यूपी इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम सोमवार शाम को ही मिर्जापुर पहुंच चुके हैं और वहीं से वे सोनभद्र तक कूच करो कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

सोनभद्र नरसंहार में 10 लोगों को गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि गत 17 जुलाई को भू-माफियाओं ने सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र स्थित उम्भा गांव में 112 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर 10 लोगों की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी थी। इस गोलीकांड में कई लोग घायल भी हो गए। सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने 19 जुलाई को उम्भा गांव जाने का प्रयास किया था, मगर जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों से मिलने गए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को गांव की सीमा पर ही रोक दिया था।

प्रियंका गांधी को भी सोनभद्र जाने से रोका गया था

ऐसे में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। सपा से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी उम्भा गांव जाने से रोक दिया गया था। सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया गया था। जिस कारण प्रियंका गांधी अपने समर्थकों संग धरने पर भी बैठ गई थीं। जिसके बाद पीड़ित परिवार खुद उनसे मिलने चुनार गेस्ट हाउस पहुंचा था। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सोनभद्र में हुए सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जाने के दौरान शुक्रवार को मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र में प्रशासन ने रोक कर अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत हिरासत में ले लिया था। बाद में उन्हें चुनार गेस्ट हाउस लाया गया था।

सोनभद्र नरसंहार पर सिसायत जारी, अब उम्भा गांव जाने की तैयारी में सपा

इस पूरे मामले पर योगी के निशाने पर कांग्रेस और सपा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि सोनभद्र में पिछले दिनों हुए सामूहिक हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त सपा से जुड़ा है। योगी ने कहा कि जहां तक सोनभद्र में 10 लोगों की नृशंस हत्या का मामला है तो मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि उसमें जो सूत्र सामने आए हैं वे सिर्फ आज से नहीं बल्कि वर्ष 1955 से जुड़े हैं। उस वक्त कांग्रेस के एक नेता ने वहां के वनवासियों और जनजातीय समुदाय की जमीन को गलत तरीके से एक पब्लिक ट्रस्ट के नाम पर दर्ज कराया। बाद में वर्ष 1989 में उस जमीन को अपने परिवार के सदस्यों के नाम कराया। ये बात उन्होंने सोमवार को विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान फिर दोहराई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget