एक्सप्लोरर

UP Politics: SSP प्रभाकर चौधरी के तबादले पर सियासी बवाल, अखिलेश यादव बोले- 'जो कानून की बात करेगा...'

Kanwar Yatra 2023: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के तबादले पर प्रतिक्रिया दी है.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को राज्य की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 10 जिलों के पुलिस प्रमुखों समेत भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया. बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का कमांडेंट बनाया गया है. बरेली में कांवड़ियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद एसएसपी (SSP) का तबादला हुआ है. अब इस तबादले पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रतिक्रिया दी है. 

अखिलेश यादव ने कहा, "जो क़ानून-व्यवस्था की बात करेगा, भ्रष्ट भाजपा का राज उसको बर्खास्त करेगा." जबकि सपा ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "योगीराज में कांवड़ियों पर फूल के साथ साथ लाठियां भी बरसाई जाती हैं. स्थान - बरेली." वहीं इस घटना के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा, "शरारती तत्वों की पहचान कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है."

Gyanvapi Survey: 'ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा..,' सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा- वहां त्रिशूल कैसे आया?

एक घंटे धरने पर बैठी रहीं मुस्लिम महिलाएं
जबकि स्थानीय निवासियों के मुताबिक, रविवार दोपहर को मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने कांवड़ियों द्वारा एक नए रास्ते से यात्रा निकालने की कोशिश किए जाने पर आपत्ति जताई. जब कांवड़िये नहीं माने तो मुस्लिम महिलाएं करीब एक घंटे तक धरने पर बैठी रहीं. प्रशासन और पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा निर्धारित रास्ते से ही निकालने की इजाजत देने के आश्वासन के बाद उन महिलाओं ने धरना खत्म कर दिया. 

इस घटना पर बरेली के जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में कांवड़िये बिना अनुमति के गैर परंपरागत मार्ग से गुजरना चाहते थे. कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे करीब छह घंटे तक अड़े रहे. जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने कांवड़ियों को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget