एक्सप्लोरर

Caste Census: जाति जनगणना कराने को लेकर अखिलेश यादव ने दिया ये आइडिया, बोले- तीन महीने में पूरा हो जाएगा काम

Akhilesh Yadav On Caste Census: यूपी के पूर्व सीएम और सपा चीफ अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता देश में जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग कर रहे हैं. अब सपा नेता ने जनगणना कराने को लेकर आइडिया भी दिया.

Akhilesh Yadav News: देश में जातिगत जनगणना कराने का मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बिहार में जातिगत सर्वे की रिपोर्ट जारी होने के बाद विपक्षी नेताओं ने देश में भी जातिगत जनगणना की मांग तेज कर दी है. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव लगातार जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग कर रहे हैं. अब उन्होंने जातिगत जनगणना कैसे कराई जा सकती हैं इसके लिए सुझाव भी दिया है. 

अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि आधार कार्ड तंत्र की उपलब्धता के कारण जाति जनगणना तीन महीने में पूरी की जा सकती है. कटनी जिले के बहोरीबंद में एक रैली को संबोधित करते हुए सपा चीफ ने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि पार्टी की जाति जनगणना की मांग एक चमत्कार है. 

राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

यूपी के पूर्व सीएम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जाति जनगणना एक एक्स-रे की तरह होगी जो देश में विभिन्न समुदायों का विवरण देगी. सपा नेता ने व्यंग्यात्मक ढंग से पूछा, "जब एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) और सीटी (कंप्यूटेड टोमोग्राफी) स्कैन जैसी नयी तकनीक उपलब्ध है तो एक्स-रे क्यों?" 

"सभी के पास आधार कार्ड है"

अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे बड़ा चमत्कार यह है कि कांग्रेस जाति जनगणना के बारे में भी बात कर रही है. जो लोग एक्स-रे के बारे में बात कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने आजादी के बाद जाति जनगणना बंद कर दी थी. उन्होंने पूछा कि जातियों की गिनती तीन महीने में की जा सकती है. सारा डेटा उपलब्ध है. सभी के पास आधार कार्ड है. इसमें समय क्यों लगेगा. 

बीजेपी पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब सपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में थी तो उसने ऐसी सड़कें बनवाई थीं, जिन पर आपात स्थिति में विमान उतर सके. उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या डबल इंजन सरकार (मध्य प्रदेश और केंद्र में बीजेपी शासन) ने यहां ऐसी कोई सड़क बनाई है. 

ये भी पढ़ें- 

Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, ट्रक के नीचे घुसी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: अयोध्या में चंपत राय और अनिल मिश्रा गए तो उनकी जगह कौन? रेस में ये 3 नाम
Live: अयोध्या में चंपत राय और अनिल मिश्रा गए तो उनकी जगह कौन? रेस में ये 3 नाम
ओम प्रकाश राजभर के सपने में आए अखिलेश यादव! सुबह उठते ही भेजा गुड मॉर्निंग मैसेज
ओम प्रकाश राजभर के सपने में आए अखिलेश यादव! सुबह उठते ही भेजा गुड मॉर्निंग मैसेज
CM योगी के साथ केशव मौर्य के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 से पहले दिया एकजुटता का संदेश
CM योगी के साथ केशव मौर्य के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, 2027 से पहले दिया एकजुटता का संदेश
बागपत: AK-47 जैसी राइफल के साथ युवकों की वायरल तस्वीरों से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
बागपत: AK-47 जैसी राइफल के साथ युवकों की वायरल तस्वीरों से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget