एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने सवर्णों की नाराजगी दूर करने के लिए उठाया बड़ा कदम, सपा में किया ये बदलाव

UP News: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ओम प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह गोप, विनय तिवारी, नीरज सक्सेना और राम प्रसाद चौधरी को शामिल किया गया है.

Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुछ नए नाम जोड़कर कार्यकर्ताओं के असंतोष को दूर करने का प्रयास किया. अखिलेश ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चार सवर्ण और एक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता को शामिल किया है. यह कदम पार्टी के कुछ वर्गों में कार्यकारिणी में उच्च जातियों के कम प्रतिनिधित्व को लेकर कथित बातचीत के बीच आया है.

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ओम प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह गोप, विनय तिवारी, नीरज सक्सेना और राम प्रसाद चौधरी को शामिल किया गया है. चौधरी एक गैर-यादव ओबीसी हैं, अन्य उच्च जाति के हिंदू हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी का यह तीसरा विस्तार है. पहली बार 29 जनवरी को इसकी घोषणा की गई थी. मूल रूप से कार्यकारिणी में 62 सदस्य थे. उसी दिन इसे बढ़ाकर 64 कर दिया गया था और 69 सदस्य हो गए हैं.

कार्यकारिणी में 11 यादव, 10 मुस्लिम
मूल रूप से कार्यकारिणी में 11 यादव, 10 मुस्लिम, 25 गैर-यादव ओबीसी, नौ ऊंची जातियां, छह दलित, एक अनुसूचित जनजाति और एक ईसाई सदस्य थे. अब सवर्ण सदस्यों की संख्या 13 हो गई है. विस्तार के बाद अब 26 गैर-यादव ओबीसी सदस्य हैं. वरिष्ठ पार्टी नेता ओम प्रकाश सिंह ने कार्यकारिणी की घोषणा के तुरंत बाद अपनी ट्वीट कर अपनी नाराजगी प्रकट की थी. उन्होंने लिखा था, ये अलग बात है कि मैंने कभी जताया नहीं, मगर तू ये ना समझ की तूने दिल दुखाया नहीं.

UP Politics: RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, अब पूछा तीखा सवाल

ओम प्रकाश सिंह आम तौर पर मितभाषी नेता हैं, जो अपनी शिकायतों को खुले तौर पर व्यक्त करने के लिए नहीं जाने जाते हैं. उनके इस ट्वीट से पार्टी हलकों में खलबली मच गई और बढ़ती नाराजगी की सूचना समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी गई. बता दें कि सपा यूपी में मुख्य विपक्षी दल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget