एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने संसद में राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' का किया बचाव, बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

UP Politics News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लोकसभा से निकलते हुए बीजेपी सांसदों की ओर फ्लाइंग किस करने का आरोप लगाया है. इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का बचाव किया.

UP Politics: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाषण दिया. जिसके बाद वह अपनी एक हरकत की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लोकसभा से निकलते हुए बीजेपी सांसदों की ओर फ्लाइंग किस करने के इशारे करने का आरोप लगाया है. फिलहाल अब इस पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने राहुल का बचाव करते हुए बीजेपी पर ही हमला कर दिया है.

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का सीधे तौर पर बचाव करते हुए उल्टे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कुछ शब्दों की परिभाषा ऐसी होती है कि जब भी हम पढ़ते हैं तो हमें उन चीजों का मतलब पता चल जाता है. फिलहाल कुछ शब्द ऐसे पेश किए जा रहे हैं. जिन्हें पढ़ने पर अब पता नहीं क्या-क्या मालूम पड़ता है.' उन्होंने आगे कहा कि असली सवाल यह है कि क्या महंगाई कम होगी?, बेरोगजारी पर सरकार क्या कर रही है? क्या सरकार बेरोजगारों को रोजगार देगी या नहीं देगी?

अखिलेश ने किया राहुल का बचाव

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के शासन में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि 'बीजेपी के भ्रष्टाचार को देखते हुए कोई डिक्शनरी लिखनी पड़ सकती है.' अखिलेश का कहना है कि बीजेपी बाढ़ और सूखे पर पूरी तरह से फेल नजर आई. उन्होंने कहा कि बाढ़ और सूखे के समय बीजेपी किसानों की मदद करने में विफल रही.

बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी को गले लगाते और फिर आंख मारते नजर आ चुके हैं. वहीं इस बार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लोकसभा में फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया है. जिस पर राजनीति काफी गर्मा गई है. वहीं कांग्रेस के ज्यादातर नेता राहुल गांधी की इस हरकत पर उनका बचाव करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः

UP News: अतीक अहमद के दो बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, जेल में बंद उमर और अली की ज्यूडिशियल रिमांड मंजूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget