एक्सप्लोरर

PM मोदी के वार पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- बीजेपी झूठ बोलने का ट्रेनिंग सेंटर

UP News: अखिलेश ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को एनसीआरबी की रिपोर्ट भी देखनी चाहिए कि किस राज्य को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से सबसे ज्यादा नोटिस भेजे गये हैं.

Akhilesh Yadav on PM Modi's claim: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अयोध्या में विकास के नाम पर मकान ढह जाने से परेशान लोगों का दर्द साझा करते हुए मंगलवार को सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) को अपना चुनाव निशान 'कमल' से बदलकर 'बुलडोजर' कर लेने की सलाह दी. सपा प्रमुख ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य सरकार पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर रख लेना चाहिये. इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उनके पास एक बुलडोजर है. इसमें एक स्टीयरिंग होता है, अभी यह इधर चल रहा है और एक बार स्टीयरिंग की दिशा बदल जाने के बाद यह दूसरी दिशा में जाएगा. सरकार मनमानी कर रही है, कानून नहीं मान रही है.

अखिलेश दो अयोध्या निवासियों का हवाला देते हुए बोल रहे थे कि कैसे उनके घर को प्रशासन द्वारा उजाड़ दिया गया था. अयोध्या में अवैध रूप से बनाई गई इमारतों को ढहाने के राज्य सरकार के दावों पर प्रहार करते हुए अखिलेश ने कहा ऐसे अनेक पुराने भवन हैं जिनका नक्शा पास नहीं है. उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री आवास का उदाहरण भी दिया. पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव के बाद उनकी सरकार बनती है तो जितने भी लोगों के मकान ढह गए हैं उन्हें नए मकान देकर उनके आत्मसम्मान की रक्षा की जाएगी. अखिलेश ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून के मुताबिक काम नहीं कर रही है और उसने राजनीति के सिद्धांतों को ताक पर रख दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी पार्टी ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है जो कानून के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद अपने भाषण में साल 2017 से पहले रही सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में की गई टिप्पणी की तरफ ध्यान दिलाए जाने पर अखिलेश ने कहा, "उन्हें गृह विभाग या डायल-100 से जाकर पूछना चाहिए कि आखिर कौन अपराध बढ़ा रहा है या फिर वह मुख्यमंत्री को इस बात का अध्ययन करने को कहें कि प्रदेश में टॉप माफिया कौन हैं.''

बीजेपी झूठ बोलने का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र चला रही है- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट भी देखनी चाहिए कि किस राज्य को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से सबसे ज्यादा नोटिस भेजे गये हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, "यह कैसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने ऊपर दर्ज हुए मुकदमे खुद ही वापस ले लिये. बीजेपी एक विश्वविद्यालय स्थापित करने जा रही है. यह अच्छी बात है लेकिन यह पार्टी पहले से ही झूठ बोलने का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र चला रही है.''

अखिलेश ने बीजेपी पर अपने ही वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनने वाले विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया गया था लेकिन अब जाकर देखा जाए कि उसकी क्या हालत है. अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के आगरा स्थित पैतृक गांव बटेश्वर में उनकी याद में एक कॉलेज या विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी.

सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि सत्ता में आने के चार साल गुजर जाने के बावजूद योगी सरकार पूर्ववर्ती सपा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का नाम व रंग बदलकर उन्हें अपना बताने में लगी है. अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार तो अब दूसरे राज्यों के विकास कार्यों को भी अपना बताने से गुरेज नहीं कर रही है. इस मौके पर अनेक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता हासिल की. अखिलेश ने उन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सपा का कारवां अब बढ़ रहा है और ''बीजेपी का सत्ता से जाना बिल्कुल तय हो चुका है''.

ये भी पढ़ें: 

Aligarh में PM मोदी को याद आया बचपन, कहा- ताले बेचने के लिए गांव आते थे मुस्लिम शख्स

Priyanka Gandhi का आरोप- महिला विरोधी सोच के अगुवा हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget