एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'चुनाव आयोग की स्वच्छ छवि और साख का है मामला', जानें क्यों बोले अखिलेश यादव?

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रतिनियुक्ति, सेवा नियमावली के विरूद्ध जाकर बढ़ाई गई है. उन्होंने बीजेपी सरकार की नीयत पर संदेह जताते हुए चुनाव आयोग से अपील की.

UP Lok Sabha Election 2024: सपा के कद्दावर नेता आजम खान को हवालात पहुंचाने वाले आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति बढ़ाए जाने पर सवाल उठने लगे हैं. बता दें कि मुरादाबाद कमिश्नर के पद पर तैनात आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने की उत्तर प्रदेश सरकार ने सिफारिश की थी. केंद्र सरकार ने सिफारिश को मंजूर करते हुए आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि एक बार फिर छह महीनों के लिए बढ़ा दी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से अपील की है. उन्होंने बीजेपी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को लोकसभा चुनाव से हर हाल में दूर रखा जाये.

चुनाव आयोग से अखिलेश यादव ने लगाई गुहार

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रतिनियुक्ति, सेवा नियमावली के विरूद्ध जाकर बढ़ाई गई है. बीजेपी सरकार की नीयत पर संदेह जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी कुछ खास लोगों को प्रताड़ित करने का काम करते हैं. सरकार के इशारे पर काम करनेवाले अधिकारियों से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की अपेक्षा नहीं की जा सकती. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति बढ़ाए जाने की खबर को शेयर करते हुए शेर का भी सहारा लिया. उन्होंने अस्सी हराओ बीजेपी हटाओ हैशटैग के साथ लिखा, "सच की हुकूमत हर बार फिर आबाद होती है, क्योंकि नाइंसाफी की भी एक मियाद होती है."

आंजनेय कुमार को तोहफा दिए जाने पर सवाल

आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि 14 फरवरी 2024 को समाप्त हो गई थी. अब एक बार फिर तोहफा देते हुए सेवा विस्तार छह महीनों के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ा दिया है. अखिलेश यादव का कहना है कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर काम करनेवाले अधिकारियों का स्वत: संज्ञान ले. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग की स्वच्छ छवि और साख का भी सवाल है. संदिग्ध अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखा जाए. उम्मीद है कि चुनाव आयोग निष्पक्षता और ईमानदारी के नये मानक स्थापित करेगा.  

UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती मामले में एक्शन में योगी सरकार, अब लिया ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget