एक्सप्लोरर

प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अखाड़ा परिषद की मांग, धर्मिक स्थलों का किया जाए विकास

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुये कहा कि प्रयागराज में तमाम धार्मिक स्थल हैं और उनके जीर्णोद्धार की जरूरत है.

प्रयागराज: साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने तीर्थराज प्रयाग के प्राचीन और पौराणिक धार्मिक स्थलों के समुचित विकास की मांग की है. अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रयागराज में भगवान राम से जुड़े जो भी तीर्थ स्थल हैं उनका विकास किया जाना चाहिए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु इन स्थलों पर रुक कर उन धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकें और उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सकें.

योगी सरकार का आभार जताया

महंत नरेंद्र गिरी ने भगवान श्री राम और निषादराज गुहा की मिलन स्थली ऋंगवेरपुर धाम के विकास के लिए कैबिनेट से मिली मंजूरी के लिए सीएम योगी और पूरी कैबिनेट का आभार भी जताया है. महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ ही साथ फोर लेन राम वन गमन मार्ग भी बन रहा है जो कि सीधे श्रृंगवेरपुर धाम से जुड़ेगा. इसके जरिए अयोध्या और चित्रकूट दोनों धार्मिक स्थलों की दूरी पहले से काफी कम हो जाएगी. महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि कुंभ के दौरान योगी सरकार की प्रेरणा से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रयागराज की पंचकोसी परिक्रमा की शुरुआत की थी.

धर्मिक स्थलों के विकास की मांग

उन्होंने कहा है कि हालांकि अभी कोविड का संक्रमण काल चल रहा है लेकिन आने वाले दिनों में इस यात्रा को फिर से सुचारू रूप से चलाए जाने की जरूरत है, ताकि तीर्थराज आने वाले तमाम श्रद्धालु यहां के धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकें. महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है तीर्थराज प्रयाग में करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक संगम के साथ ही साथ बड़े हनुमान जी का मंदिर, द्वादश माधव, भारद्वाज आश्रम, दुर्वासा आश्रम और बाल्मीकि आश्रम जैसे कई पौराणिक तीर्थ स्थान मौजूद हैं. जिनके जीर्णोद्धार की अत्यंत आवश्यकता है. इन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता कराने की महंत नरेंद्र गिरी ने सीएम योगी से मांग की है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: वायु प्रदूषण पर सख्त हुई योगी सरकार, कार्रवाई करते हुये अबतक 90 लाख का जुर्माना लगाया गया, पढ़ें ये रिपोर्ट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget