एक्सप्लोरर

Air Pollution in Noida: दिवाली की अगली सुबह धुआं-धुआं हुआ नोएडा, बेहद खराब श्रेणी में वायु प्रदूषण

नोएडा में वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी शिकायतें हो रही हैं. डॉक्टरों ने लोगों से घर पर रहने की ही सलाह दी है.

दीपावली (Diwali 2021) के अगले दिन कई शहरों में वायु प्रदूषण (Air Pollution) खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. दिवाली पर छोड़े गए पटाखों के धुंए की वजह से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में है. प्रदूषण के कारण लोगों को कई दिक्कतें आ रही हैं. कई लोगों की आंखों में जलन के साथ-साथ सांस लेने में भी परेशानी हो रही है. डॉक्टरों की माने तो अस्थमा के मरीज, बुजुर्ग व बच्चे घर पर ही रहें तो ज्यादा बेहतर होगा.

नोएडा में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब
दिल्ली से सटे नोएडा में भी वायु प्रदूषण से लोगों की हालत खराब है. शुक्रवार सुबह धुएं की वजह से नोएडा में विजिबिलिटी काफी कम हो गई. स्मॉग की वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान दिखे. स्मॉग की बड़ी वजह देर रात तक जिले में छुटाए गए पटाखों को माना जा रहा है.

कहां कितना AQI?
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPCB) के मुताबिक, नोएडा में चार मूर्ति चौक पर AQI- 465, सेक्टर 125 में  AQI- 465, सेक्टर 62 में AQI- 424, सेक्टर 1 में AQI- 465 है.  नोएडा में धुंध की सफेद चादर ने पूरे जिले को अपनी आगोश में ले रखा है.

बैन के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी
पिछले कई सालों से दीपावली और उसके दूसरे दिन दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में प्रदूषण का स्तर काफी तेजी से बढ़ जाता है. यही वजह है कि एनजीटी और सरकार ने यह निर्णय लिया था कि इस बार पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी और वायु प्रदूषण के स्तर को सुधारने के लिए तभी संबंधित विभाग काम करेंगे.हालांकि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रशासन के सभी दावे खोखले साबित नजर आए.

ये भी पढ़ें:

PM Modi in Kedarnath: पलायन पर भी बोले पीएम मोदी- कहा, 'अब पहाड़ के काम आएगा यहां का पानी और जवानी'

Harish Rawat On PM Modi: कांग्रेस नेता हरीश रावत का पीएम मोदी पर तंज, कहा- पार्टी की मार्केटिंग के लिए केदारनाथ आए

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget