एक्सप्लोरर

दर-दर भटकती रही सामूहिक बलात्कार की शिकार महिला, पुलिस ने 17 दिन बाद दर्ज किया केस

सामूहिक बलात्कार की शिकार महिला इंसाफ के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगाती रही लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। अंत में हारकर पीड़िता महिला एसएसपी से मिली जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

मथुरा, एजेंसी। आगरा की रहने वाली एक महिला के साथ 17 दिन पहले हुए बलात्कार के मामले में वृन्दावन पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजपुर गांव के दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि घटना 30 नवम्बर को हुई और उसी दिन से ही वह शिकायत कर रही थी लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने एसएसपी शलभ माथुर से मिलने का निर्णय किया जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़ित महिला ने सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी दो लोगों कलुआ और नवाब सिंह पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर में कहा है कि, बीती 30 नवम्बर को वह आगरा से वृन्दावन गई थी। वहां मंदिरों के दर्शन करने के बाद वह अटल्ला चुंगी तिराहे पर राया कट के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी दूधिया कलुआ वहां रुका और उसे राया कट पर छोड़ने का आश्वासन देकर बाइक पर बैठा लिया।

महिला का दावा है कि इस मामले की शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। स्थानीय पुलिस से थकहार कर उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।

rape

महिला का कहना है कि कलुआ उसे राया कट के बजाय राजपुर गांव के जंगल में ले गया। वहां उसने अपने एक अन्य साथी नवाब सिंह को भी बुला लिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशा पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget