एक्सप्लोरर

यूपी की 'कोरोना कैपिटल' को मिलेगी जल्द ये सुविधा, एक दिन नहीं 1 घंटे में आएगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की 'कोरोना कैपिटल' यानि आगरा में अब जल्द ही टीबी टेस्टिंग मशीन से कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लिए जाने के लिए काम चल रहा है। ये प्रयोग कामयाब रहता है तो एक दिन में मिलने वाली रिपोर्ट मात्र एक घंटे में मिल सकेगी।

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा इस वक्त पूरे उत्तर प्रदेश की कोरोना कैपिटल बनी हुई है। इस वक्त पूरे यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस आगरा से हैं। ऐसे में यहां कोरोना का और फैलाव न हो इसके लिए जरूरी है कि यहां जल्द कुछ उपाय किए जाएं। सरकार ने आगरा के बारे में अहम फैसला किया है। यूपी की योगी सरकार यहां कोरोना से लड़ने के लिए ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करने वाली है।

दरअसल, टीबी की जांच में प्रयोग होने वाली मशीन अब कोरोना की जांच के प्रयोग में लाई जाएगी। इसे लेकर ICMR ने 19 अप्रैल को जो गाइडलाइन भेजी हैं, उस पर राजधानी लखनऊ में काम शुरू हो गया है।

बता दें कि इसके लिए राजधानी लखनऊ में बकायदा KGMU में डॉ. सूर्यकांत की अगुवाई में काम होना शुरू हो गया है। डॉ. सूर्यकांत की अगुवाई में इस मशीन से टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। सबसे खास बात यह है कि TB जैसी गंभीर बीमारी के लिए प्रयोग में आने वाली इस मशीन से कोरोना की जांच रिपोर्ट मात्र एक घंटे में मिल जाएगी। जिससे कि कोरोना के टेस्ट में तेजी आएगी। अभी कोरोना की जांच रिपोर्ट आने में एक दिन का वक्त लगता है। इन तकनीक से एक घंटे में एक साथ 16 टेस्ट की रिपोर्ट ली जा सकेगी।

यूपी टीबी टास्क फोर्स के चैयरमेन डॉ. सूर्यकांत के मुताबिक देशभर में 1156 सीबीनेट मशीनें हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में इस तरह की 141 मशीनें हैं। ऐसे में कोरोना से लड़ाई लड़ रही स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को प्रशिक्षण देकर ये बड़ी सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। डॉ. सूर्यकांत के मुताबिक, इस नई तकनीक से व्यापक स्तर पर सैम्पलिंग की जा सकेगी और कोरोना वायरस के संदिग्धों का बड़े पैमाने पर टेस्ट कराकर लोगों के बीच से इस बीमारी को मिटाने में मदद मिल सकेगी। आगरा में कोरोना के मरीजों का आकंड़ा तीन सौ से भी ऊपर जा चुका है और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में जल्द जांच रिपोर्ट आने से सरकार को मदद मिलने की पूरी संभावना है ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget