एक्सप्लोरर

Agra University की कुलपति का नया फरमान, अब सभी शिक्षकों को देनी होगी पल पल की अपडेट

Agra News: आगरा विश्वविद्यालय की कुलसचिव ने बताया, प्रतिदिन हर शिक्षक को यह कार्य करना होगा, हर महीने रिपोर्ट बनाकर राज्यपाल को भेजी जाएगी. इसके हिसाब से ही प्रमोशन होगा.

Uttar Pradesh News: यूपी में आगरा का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. Bhimrao Ambedkar University of Agra) हमेशा सुर्खियों में रहा है. कभी भ्रष्टाचार को लेकर तो कभी परीक्षा की कॉपियों में हेर फेर को लेकर. हालांकि विश्वविद्यालय के सुर्खियों के रहने की महत्वपूर्ण वजह विश्वविद्यालय के शिक्षक भी माने जाते हैं. इसी बीच आगरा विश्वविद्यालय की कुलपति आशु रानी द्वारा विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए एक नया फरमान जारी कर दिया गया है. कुलपति प्रोफेसर आशु रानी द्वारा डेली अपडेट वीसी ईमेल के नाम से एक नई व्यवस्था की शुरुआत की गई है.

अपलोड करेंगे गतिविधि की जानकारी
विश्वविद्यालय के कार्यरत शिक्षक इस व्यवस्था के अनुसार प्रतिदिन की गतिविधि की जानकारी अपलोड करेंगे ताकि शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन क्या कार्य किया गया है, इसकी जानकारी कुलपति को हो सके. इसी के साथ ही विश्वविद्यालय के प्रत्येक शिक्षक की यह रिपोर्ट हर महीने राज्यपाल को भेजी जाएगी जिसके आधार पर शिक्षकों का प्रमोशन होगा.

काशीपुर की घटना पर SSP बोले- 'इनामी अपराधी को पकड़ने आए थे, स्थानीय लोगों के साथ हुई झड़प और आपसी फायरिंग'

रिपोर्ट के हिसाब से ही होगा प्रमोशन
विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डेली अपडेट वीसी ई-मेल व्यवस्था की शुरुआत की गई है. इसकी प्रतिदिन निगरानी की जायेगी.  डेली अपडेट वीसी ईमेल में शिक्षक अपना अध्ययन, सेमिनार, शोध, प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दे साथ ही शिक्षक का नाम और संकाय का नाम भी लिखेंगे. इसी के अंतर्गत शिक्षक द्वारा इस ईमेल में पढ़ाई के लिए किसी संस्थान की जरूरत या फिर शिक्षक कोई अन्य सुझाव भी दे सकता है. प्रतिदिन हर शिक्षक को यह कार्य करना होगा, जिसके बाद हर महीने एक रिपोर्ट बनकर राज्यपाल को भेजी जाएगी. उस रिपोर्ट कार्ड के हिसाब से ही शिक्षकों का प्रमोशन होगा.

ईमेल के जरिए अपलोड करेंगे जानकारी
कुलसचिव ने  बताया कि डॉक्टर भीमराव विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के आठ संकाय हैं जिसमें 3,200 से अधिक स्टूडेंट हैं. इनको पढ़ाने के लिए स्थाई, संविदा और अतिथि शिक्षकों को मिलाकर 350 शिक्षक हैं. सभी शिक्षक अपना शैक्षणिक कार्य समाप्त होने के बाद ईमेल के जरिए जानकारी अपलोड करेंगे.

नई व्यवस्था में इन सवालों का जरूर देना होगा जवाब-

- कक्षाओं में पढ़ाने की समय सारिणी
- शैक्षणिक और विभागीय कार्य प्रगति
- पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए जर्नल्स
- शैक्षणिक समेत उत्कृष्ट कार्य की जानकारी
- कॉन्फ्रेंस या फिर सेमिनार में प्रतिभाग की जानकारी

Varanasi: अपने कार्यकाल में काशी का 100 बार दौरा करने वाले पहले CM बने योगी, 89 बार किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget