एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में ड्राई क्लीनर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ग्राहक को लौटाए 9 लाख के गहने

UP News: आगरा में ड्राइ क्लीनर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. ड्राई क्लीनिंग के लिए आए कपड़ों के बीच में ज्वैलरी का बॉक्स मिला जिसमें करीब नौ लाख की ज्वैलरी थी जिसें मालिक को लौटा दिया.

Agra News: आगरा के एक ड्राई क्लीनर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. ड्राई क्लीनर को कपड़ों में गहनों का बॉक्स मिला पर उसकी नीयत खराब नहीं बल्कि जिनके कपड़ों में गहनों का बॉक्स मिला उन्हें वापस कर दिया है. आज के दौर में जहां छोटी छोटी चीजों को लेकर नीयत पर सवाल उठ जाते है ऐसे में आगरा के ड्राई क्लीनर एक मिसाल बनकर सामने आए है. ड्राई क्लीनर ने बिना लालच ईमानदारी की मिसाल पेश की है. अब पूरे शहर में इसकी चर्चा हो रही है. 

दरअसल आगरा के थाना सदर क्षेत्र के नौलखा स्थित मधु ड्राई क्लीन की दुकान पर रचना वर्मा पत्नी रत्नेश वर्मा 6 नवंबर को लहंगा और पति का सूट सहित कई कपड़ों की ड्राइक्लीन कराने के लिए मधु ड्राई क्लीन के पंकज कनौजिया को दे गई थी. ड्राई क्लीन के लिए दिए गए कपड़ों के अंदर ज्वेलरी की बॉक्स था जिसमें सोने की चूड़ियां एक मंगलसूत्र टीका और अन्य ज्वैलरी का सामान रखा था.

ड्राइ क्लीनर ने सौंपा ज्वैलरी का  बॉक्स
रचना वर्मा द्वारा दिए गए कपड़ों को ड्राई क्लीनर पंकज कनौजिया ने अलमारी में रख दिया था. घर में ज्वैलरी का बॉक्स मिस होने पर रचना वर्मा परेशान हो गई. 8 नवंबर को सुबह फोन किया तब ड्राई क्लीनर पंकज कनौजिया ने आलमारी से निकाल कर कपड़ों को देखा तो लहंगे में सोने की ज्वेलरी से भरा हुआ बॉक्स मौजूद था. इसकी जानकारी तत्काल ही रचना वर्मा को दी. रचना वर्मा परेशान थी लेकिन जब ड्राई क्लीनर ने बताया की ज्वेलरी का बॉक्स उनके पास है आप आकर ले जाएं. रचना वर्मा मिठाई का डिब्बा और लेकर सीधे ड्राई क्लीनर की दुकान पर पहुंच गई. ड्राई क्लीनर ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ज्वैलरी का बॉक्स रचना वर्मा को सौंप दिया.

ड्राई क्लीनर की ईमानदारी की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है. ड्राई क्लीनर की ईमानदारी से रचना वर्मा खुश हो गई और कहा कि आज भी ईमानदारी जिंदा है. ड्राई क्लीनर पंकज कनौजिया का कहना है कि ईश्वर ने जितना दिया है उससे ही संतोष करना चाहिए. ज्वेलरी रखने की बात किसी को नहीं मालूम पड़ती लेकिन मेरी आत्मा हमेशा बेईमानी की बात कहती रहती. पूर्व में भी पिता ने सोने की हसली वापस की थी. रचना वर्मा की सोने की ज्वेलरी कीमत 8 से 9 लाख रुपए बताई जा रही है. बॉक्स में 100 ग्राम से अधिक ज्वेलरी बताई गई है, खुशी-खुशी दुआएं देती हुई रचना वर्मा अपने घर चली गईं.

ये भी पढे़ं: UP Politics: यूपी उपचुनाव के बीच इस सीट पर बढ़ा सियासी पारा, सपा विधायक पहुंचे थाने, जमकर हुआ हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget