एक्सप्लोरर

UP News: आगरा-मथुरा के इन मंदिरों में लागू हुआ ड्रेस कोड, ऐसे कपड़े पहनने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

Agra Temple Dress Code: मंदिर प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को कहा गया है कि अगर वो मंदिर आते हैं तो भारतीय परंपरा के अनुसार ही वस्त्र पहनकर आएं नहीं तो उन्हें मंदिरों में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा.

Agra News: मथुरा-आगरा के कई मंदिरों में अब से छोटे कपड़े पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके साथ ही श्रद्धालुओं को मंदिर में भारतीय परंपरा के मुताबिक ही कपड़े पहनने के लिए निर्देश दिए गए हैं. आगरा के कैलाश महादेव मंदिर समेत कई मंदिरों में छोटे कपड़ों में मंदिर आने पर पाबंदी लगाई गई है. आगरा की तरह ही मथुरा का राधा बल्लभ समेत कई मंदिरों में भी इसी तरह का निर्देश दिया गया है. 

मंदिर प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को कहा गया है कि अगर वो मंदिर आते हैं तो भारतीय परंपरा के अनुसार ही वस्त्र पहनकर आएं नहीं तो उन्हें मंदिरों में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा. मंदिर प्रशासन की ओर से इसके लिए सख्त नियम बनाए गए हैं. इसके साथ ही इससे संबंधित बोर्ड भी मंदिर के बाहर लगा दिया गया है जिसमें साफ तौर पर ये कहा गया है कि मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. 

मंदिरों में छोटे कपड़े पहनने पर रोक

आगरा के कैलाश महादेव मंदिर के मंहत पंकज गिरि ने इस बारे में कहा कि हमें परंपरागत मंदिरों में हिन्दू संस्कृति के मुताबिक ही कपड़े पहनकर आना चाहिए. ताकि किसी की धार्मिक मान्यताएं आहत न हो. इसी को देखते हुए मंदिर में छोटे कपड़े पहनने पर रोक लगाई गई है. वहीं मथुरा के मनकामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेश पुरी ने भी उनकी बातों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रवेश के लिए भारतीय परिधान को ही आदर्श माना गया है, इसलिए श्रद्धालुओं के लिए ये जरूरी है कि वो भारतीय परिधान पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें. 

दक्षिण के कई मंदिरों में पहले से ही बैन

आपको बता दें कि इससे पहले मथुरा के राधा बल्लभ, राधा दामोदर मंदिर में भी छोटे कपड़े पहनने पर मंदिरों में प्रवेश पर रोक लगाई जा चुकी हैं. बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने भी इसका समर्थन किया है मंदिर प्रशासन का कहना है कि अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं, ये सनातन संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है. इसलिए ऐसा नहीं होना चाहिए. 

ये पहली बार नहीं है जब भक्तों की मंदिर में एंट्री के लिए ड्रेस कोड की बात की गई हो. दक्षिण भारत के कई मंदिरों में तो पहले से ही ड्रेस कोड को लागू किया गया है. वहीं उत्तराखंड में भी अब हर की पैड़ी पर जूते-चप्पल पहनकर जाने पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से प्लान भी तैयार किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: हनुमान गढ़ी के संतों ने दी साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को चुनौती, कहा- 'अब ये मेडल..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget