एक्सप्लोरर

Agra News: प्रेमी के साथ रहना चाहती थी पत्नी, गुस्साए पति ने उठाया बड़ा कदम, बीच बाजार में मार दी गोली

Agra Murder: आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में एक बाइकसवार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. हत्या के वक्त युवक की बाइक पर पीछे एक महिला भी बैठी थी. पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.

Agra Crime News: यूपी के आगरा में दिनदहाड़े बाजार में युवक की गोली मारकर हुई हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मामला पति-पत्नी और वो के बीच का निकला है. पुलिस के मुताबिक पत्नी प्रेम प्रसंग से नाराज होकर पति ने प्रेमी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल तमंचे को भी बरामद कर लिया गया है. 

पिछले दिनों आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में एक बाइकसवार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. हत्या के वक्त युवक की बाइक पर पीछे एक महिला भी बैठी थी. गोली युवक के पेट में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो सारी परतें खुलनी शुरू हो गईं. 

पति-पत्नी और वो में गई जान
इस घटना से जुड़े तीनों किरदार राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले हैं जो आगरा के खैरागढ़ में काम करने आए थे. पत्नी का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वो उसी के साथ रहना चाहती थी. लेकिन, ये बात पति को कतई पसंद नहीं थी, जिसके बाद उसने प्रेमी को रास्ते हटाने का मन बना लिया था. 

पुलिस के मुताबिक घटना के दिन भी आरोपी की पत्नी प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी, जिसके बाद पति ग़ुस्से से बौखला गया और जिसके बाद उसने मौका देखते हुए उसे रास्ते में रोक लिया और आव देखा न ताव उसे गोली मार दी. गोली उसके पेट में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गईं. 

मौके पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयुक्त तमंचे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पति-पत्नी और पत्नी का प्रेमी धौलपुर के ही रहने वाले है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

इस पूरे मामले पर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन आगरा सोनम कुमार ने बताया कि खेरागढ़ कस्बे के पथवारी मोहल्ले में एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज था दोनों में इस बात को लेकर विवाद चल रहा था कि महिला किसके साथ रहेगी. आरोपी लक्ष्मण को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 

UP Congress Candidates List: यूपी को दो अहम सीटों पर अब भी कांग्रेस के प्रत्याशियों का इंतजार, जानें- अब तक कहां-कहां उतारे उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget