एक्सप्लोरर

Agra News: छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी से पीटा, फिर किया निर्वस्त्र, 13 लोगों पर केस दर्ज

Agra: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में पुलिस-प्रशासन महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कमी लाने का लाख दावा करे लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति कुछ और ही नजर आती है.

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में छेड़खानी (Molestation) का विरोध करने पर लड़कों के एक ग्रुप ने 30 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर पीटा और निर्वस्त्र (Stripped) कर दिया. महिला ने पुलिस में इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़ित महिला ने बताया कि पिछले सप्ताह दो लोग उसके साथ छेड़खानी कर रहे थे जिसका वह विरोध कर रही थी. बाद में दोनों ने और लोगों को बुला लिया. वे सभी लाठी लेकर उसके घर घुस गए और उसे निर्वस्त्र कर दिया.

महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मारपीट भी की. पीड़ित महिला ने कहा कि आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है. ताजगंज थाने में 13 आरोपियों के खिलाफ दंगा समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसएचओ राज कुमार ने कहा कि इस घटना के सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. 

आगरा में दो नाबालिग लड़कियों से रेप
आगरा में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. सोमवार को ही 9 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप कर उसे लहूलुहान हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया था. लड़की बदहवासी की हालत में बिना कपड़ों के जब घर पहुंची तो उसके परिवार के सदस्य उसे देखकर हैरान रह गए. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. फिलहाल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है. ऐसा ही एक और मामला बीते सप्ताह सामने आया था जब एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप कर उसे जंगल में फेंक दिया गया था. पुलिस ने इस घटना में दोे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें-

Oscars 2023: 'Naatu Naatu' गाने के ऑस्कर जीतने पर सीएम योगी और अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर, 2 की तलाश, 14 जीवित
चमोली टनल हादसे में 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर, 2 की तलाश, 14 जीवित
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget