एक्सप्लोरर

'बुलेट रानी' पत्नी के महंगे शौक से परेशान हुआ पति, गुटखा खाने की आदत ने बनाया कर्जदार

काउंसलिंग के दौरान पता चला कि पत्नी के पिता ने उसे बुलेट दी है और वह शादी से पहले से गुटखा खाती है. पति पत्नी के शौक छोड़ने को कहता है, लेकिन पत्नी मना कर रही है.

UP News: आगरा में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी बुलेट रानी के तौर पर सड़कों पर फर्राटे भरती हुई घूमती है. इतना ही नहीं पत्नी दिन भर गुटखा भी चबाती है, पत्नी के महंगे शौक के चलते पति कर्जदार होता जा रहा है. जिसके चलते पति ने परिवार परामर्श केंद्र में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. परिवार परामर्श केंद्र में पति ने शिकायत दर्ज कराई है कि पत्नी के महंगे शौक के चलते कर्जदार होता जा रहा हूं लेकिन पत्नी है कि अपने शौक को नहीं छोड़ रही है.

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे पति ने कहा कि मैं एक सामान्य सी नौकरी करने वाला व्यक्ति हूं, पति के महंगे शौक नहीं झेल पा रहा हूं, काफी समझाने के बाद भी पत्नी नहीं समझ रही है. जब यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो काउंसलर ने पति-पत्नी दोनों की काउंसलिंग शुरू की. 

काउंसलिंग के दौरान निकलकर सामने आया कि पत्नी बुलेट चलाने की शौकीन है, इसके साथ ही गुटखा भी खाना पसंद करती है जिसके चलते उसके खर्च बढ़ते जा रहे हैं और पति इतने खर्चे नहीं उठा पा रहा है. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है और आए दिन झगड़ा होता है. पति ने बताया कि पत्नी चाहती है कि पति मायके में पत्नी के साथ रहे जबकि पति इस बात को राजी नहीं है, पति चाहता है कि पत्नी ससुराल में परिवार के साथ रहे और अपने शौक को छोड़ दे.

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पति का कहना है कि पत्नी बुलेट चलती है गुटखा खाती है, जबकि मैं 300 रुपये रोज की नौकरी करता हूं, पत्नी के इतने महंगे शौक नहीं उठा पा रहा हूं. पत्नी से कई बार कहा है कि अपने शौक को छोड़ दो तो इस पर झगड़ा करने लग जाती है, पत्नी बुलेट चलाने के साथ-साथ गुटखा भी खाती है, कई बार मना किया है लेकिन पत्नी मानती नहीं है और मायके में रहना चाहती है. जबकि पत्नी का कहना है कि पति ने अपनी जमीन बेच दी है और मेरे घर वालों ने प्लॉट लेकर मकान बनवाया है तो मैं चाहती हूं कि पति मेरे साथ रहे. जिसको लेकर यह झगड़ा करते हैं, बुलेट मेरे पापा की है इसलिए बुलेट चलाती हूं. गुटखा खाने का शौक मुझे शादी से पहले का है, जो की शादी के वक्त ही पति को बता दिया था. मैं अपने शौक नहीं छोड़ सकती. समझने की कोशिश की है अब दोनों को अगली तारीख दे दी गई है , देखना है दोनों कितना समझ पाते हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: 'गांधी परिवार का गढ़ नहीं अमेठी-रायबरेली, पिछले चुनाव भी उन्होंने...', कैशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget