एक्सप्लोरर

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने खारिज किया अजमेर शरीफ में मंदिर होने का दावा, 'अपनी हरकत से...'

Ajmer Sharif Dargah Controversy: अजमेर शरीफ दरगाह को हिंदू मंदिर होने का दावा तूल पकड़ता जा रहा है. इस विवाद के बाद सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने गंगा जमुनी तहजीब को मिटाने की साजिश बताई है.

Agra News Today: अजमेर शरीफ दरगाह में हिंदू मंदिर होने के दावे के बाद विवाद शुरू हो गया है. अजमेर शरीफ दरगाह के पक्ष में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन सामने आए हैं. उन्होंने कुछ लोगों पर गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने का आरोप लगाया.

दरअसल, बीते दिनों विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर मंदिर होने का दावा किया गया. इसको लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है. अजमेर शरीफ दरगाह को हिंदू मंदिर होने का दावा करने वाले लोगों को समाजावादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने आड़े हाथों लिया.

सपा सांसद ने दी ये नसीहत
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल ने कहा, "कुछ लोग हमारी गंगा जमुनी सभ्यता को खत्म करना चाहते हैं, ऐसे लोग अपनी हरकत से बाज आएं." उन्होंने कहा, "सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर देश और दुनिया की बड़ी से बड़ी हस्ती पहुंची हैं."

अजमेर शरीफ दरगाह विवाद पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा, "कुछ तत्व हमारे देश में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने में लगे हैं. हमारी गंगा जमुनी सभ्यता संस्कृति है, उस पर हमला कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "अभी हाल में अजमेर शरीफ दरगाह के मामले को लेकर कोई सिरफिरा व्यक्ति कोर्ट में चला गया."

'गांधी भी गए थे अजमेर शरीफ'
रामजीलाल सुमन ने कहा, "अजमेर शरीफ दरगाह में खुदाई की बात कर रहे हैं. जबकि दरगाह में दुनिया का बड़े से बड़ा व्यक्ति गया है. यहां कोई ऐसा नहीं है जो नहीं गया हो." उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी भी भारत भ्रमण के दौरान अजमेर शरीफ की दरगाह पर गए थे. हर साल प्रधानमंत्री की ओर से दरगाह चादर पोशी होती है." 

'हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक'
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा, "यह दरगाह हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है, इस दरगाह पर हिंदुओं की संख्या मुसलमानों से ज्यादा होती है." अल्पसंख्यक समुदाय के जरिये लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान के मुसलमानों के आदर्श बाबर नहीं है बल्कि यहां के मुसलमान पैगंबर मोहम्मद साहब को आदर्श मानते हैं." 

आरएसएस चीफ के पुराने बयान का जिक्र करते हुए रामजीलाल सुमन ने कहा, "मोहन भागवत ने जून 2022 में कहा था कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर खोजना बंद होना चाहिए. इससे आपसी सौहार्द बिगड़ता है." उन्होंने कहा, "जो सौहार्द खराब करने वाले लोग हैं हम चाहते हैं कि वह अपनी हरकत से बाज आएं. कोई ऐसा काम ना करें, जिससे हमारी गंगा- जमुनी संस्कृति पर हमला हो." 

'दरगाह इतिहास में है दर्ज'
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा, "अजमेर शरीफ दरगाह ग्यारहवीं सदी की है. मुगल हमारे देश में 15वीं सदी में आए थे, भारत सरकार की किताबों और इतिहास में यह सच्चाई दर्ज है." उन्होंने कहा, "दरगाह समिति ख्वाजा साहब अधिनियम 1955 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है."

राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने कहा, "साल 1950 में न्यायाधीश गुलाम हसन की कमेटी ने जांच कर यहां दरगाह होने की पुष्टि की थी." उन्होंने कहा, "इन कृत्यों से हमारी संस्कृति और सभ्यता को निशाना बनाया जा रहा है, यह दरगाह हमारे हिन्दू मुस्लिम एकता की निशानी हैं." 

ये भी पढ़ें: Watch: मैनपुरी DM ने तेज आवाज में बोलने पर मां-बेटी को भेजा जेल, सपा ने बताया सीएम योगी का लाड़ला IAS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget