एक्सप्लोरर

उन्नाव केस: सीएम योगी ने जताया दुख, अखिलेश बोले- बीजेपी सरकार में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार में बेटियों को न तो न्याय मिल रहा है, न ही उनका सम्मान सुरक्षित है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा कि,' यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बालिका की मौत अत्यंत दुखद है।' उन्होंने पीड़िता के परिवार के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 'सभी अपराधी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर कड़ी सजा दिलाएंगे।'

इस बीच उन्नाव में जिंदा जलाई गई रेप पीड़िता की मौत पर उत्तर प्रदेश में सियासत भी गर्मा गई है। विपक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। शनिवार सुबह समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव विधानसभा गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि उन्नाव जैसी निंदनीय घटना कहीं नहीं हुई है। उन्नाव की घटना भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पहली नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्नाव की बेटी बहादुर थी और उसके आखिरी शब्द भी यही थे कि वह जिंदा रहना चाहती थी। वह डॉक्टरों से पूछ रही थी कि क्या वह जिंदा रहेगी। हम एक बेटी को न्याय नहीं दे पा रहे हैं इसलिए हमारे लिए यह काला दिवस है। अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में बेटियों को न तो न्याय मिल रहा है, न ही उनका सम्मान सुरक्षित है। यह सरकार जब तक नहीं जाएगी, तब तक न्याय नहीं मिल पाएगा।

उन्नाव केस: सीएम योगी ने जताया दुख, अखिलेश बोले- बीजेपी सरकार में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत को लेकर प्रियंका वाड्रा ने कहा कि 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं, लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है। उन्नाव में जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता की बुआ का घर रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में है। प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार रात इस बारे में जानकारी भी ली थी।

कांग्रेस महासचिव गांधी प्रियंका वाड्रा ने योगी सरकार से कई सवाल भी किये हैं। उन्होंने ट्वीट कर पूछा है कि 'उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार ने तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं ? जिस अधिकारी ने एफआइआर दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?'

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सरकारों को लोगों में कानून का खौफ पैदा करना चाहिए। मायावती ने कहा कि इस दुख की घड़ी में बीएसपी पीड़ित परिवार के साथ है। यूपी सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने जल्द ही विशेष पहल करे, यही इंसाफ का तकाजा और जनता की मांग है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget