एक्सप्लोरर

नोएडा: महिला के सुसाइड नोट ने उड़ाए पुलिस के होश, लोकेशन बदलकर कई घंटे तक दिया चकमा

नोएडा में एक महिला सुसाइड नोट लिखकर पुलिस को चकमा देती रही. पुलिस को देखकर महिला छिप जाती थी. कई घंटों बाद पुलिस ने महिला को सेक्टर 18 से बरामद किया.

Noida Police: नोएडा पुलिस के साथ अजीब वाकया हुआ है. दरअसल, सुसाइड नोट लिखकर छोड़ने वाली महिला को ढूंढने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी. महिला की बार-बार लोकेशन बदलने की वजह से पुलिस घंटों तक उसे ढूंढती रही. काफी देर बाद महिला को सेक्टर 18 की एक मार्केट से बरामद किया. 

महिला का नाम गरिमा गुप्ता है और वो नोएडा के सेक्टर 27 में रहती है. गरिमा के पति विकास की कोविड के कारण दो महीने पहले मौत हो चुकी है. दरअसल, गरिमा गुप्ता अपने बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए सेक्टर 18 आई थी. किसी बात को लेकर मां और बेटी में बहस हो गई. गुस्से में मां गरिमा ने घर पर सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा और कही चली गई. कुछ देर बाद जब बच्चों ने सुसाइड नोट पढ़ा तो उनके होश उड़ गए. बच्चे अपना चाचा के साथ सीधे पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचे.

सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में सर्विलांस सेल की मदद लेकर गरिमा की लोकेशन तलाशनी शुरू की, लेकिन महिला की पल-पल लोकेशन बदलने की वजह से पुलिस भी हैरान हो गई. अंत मे काफी छनबीन के बाद पुलिस को कामयाबी मिली. पुलिस ने गरिमा को सेक्टर 18 स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट से बरामद किया और चौकी पहुंची. महिला ने पूछताछ में पुलिस को पूरा सच बताया.

महिला ने बताई वजह
गरिमा ने बताया कि बच्चों की जिद पर वो मार्केट शॉपिंग के लिए आई थी. बच्चों ने जिद करनी शुरू कर दी तो बेटी और उसमें बहस हो गई. उसके बाद तीनों घर चले आये और बेटी को सबक सिखाने के लिए उसने कदम उठाया.

महिला ने कहा की जब उसने पुलिस को बच्चों के साथ देखा तो वो डर से छुप जाती थी. इसलिए वो बार-बार अपनी लोकेशन बदल देती थी ताकि उसे पुलिस पकड़ न सके. महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह बेहद टूट गई है. ऐसे में बच्चों की जिद और गुस्से से वह काफी ज्यादा दुखी हो गई. बेटी को सबक सिखाने के लिए उसने सुसाइड नोट लिखकर घर से चले जाना ही बेहतर समझा.

ये भी पढ़ें:

यूपी: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री मो. इकबाल और उसके पिता की अरबों की संपत्ति जब्त

राकेश टिकैत बोले लखनऊ को भी बना देंगे दिल्ली, बीजेपी की तरफ से आया कड़ा रिएक्शन 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget