एक्सप्लोरर

उधारी को लेकर विवाद में वकील ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या की, घर में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

यूपी के संभल में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां लेनदेन के विवाद में एक वकील ने अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी.

Murder in Sambhal: जनपद सम्भल में नशे में धुत्त वकील ने उधार की रकम के लेन देन के विवाद में निजी पिस्टल से गोलियां बरसाकर पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक की हत्या से आक्रोशित बेकाबू भीड़ ने आरोपी वकील के घर का घेराव कर लिया. युवक की हत्या की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू करने के बाद घर में छिपे आरोपी वकील और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने युवक की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी आरोपी से बरामद कर ली है.

लेन देन को लेकर चल रहा था विवाद

घटना जनपद सम्भल के चंदोसी कोतवाली इलाके के विकास नगर कालोनी में देर रात की है. बताया जा रहा है कि, आरोपी वकील नवीन भारती का अपने पड़ोसी युवक अभिषेक से उधार के रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था. देर रात आरोपी वकील और अभिषेक में लेन देन को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी कहासुनी में आरोपी वकील ने अपनी निजी पिस्टल से अभिषेक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. आरोपी वकील की पिस्टल से निकली तीन गोलियां लगने से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई. 

बेकाबू हुई भीड़

अभिषेक की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी वकील नवीन भारती अपने घर में जाकर छिप गया. युवक की हत्या की खबर से इलाके के लोगों की भीड़ घटना स्थल पहुंच गई. युवक की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी वकील के घर का घेराव कर लिया. बेकाबू भीड़ आरोपी को पकड़ने के लिए आरोपी के घर में घुसने का प्रयास करने लगी. इस बीच युवक की हत्या की सूचना पर सीओ गोपाल सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए. 

घर में छिपा था हत्यारा वकील

सीओ गोपाल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ आरोपी के घर का गेट फांदकर अंदर पहुंचे और घर में छिपे आरोपी वकील नवीन भारती और उसके भाई प्रवीण भारती को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी वकील और उसके भाई को गिरफ्तार करने के बाद भीड़ से बमुश्किल बचाते हुए किसी तरह थाने ले जाया गया. घटना की सूचना पर जिले के एसपी चक्रेश मिश्र ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी के बाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. पुलिस मृतक अभिषेक का शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है.

ये भी पढ़ें.

यूपी में इन 11 राज्यों से आने वालों पर होगी कड़ी नजर, दिखानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget