एक्सप्लोरर

आगरा: रहस्मयी तरीके से लापता हुआ फिरोजाबाद का वकील, 50 लाख की फिरौती के लिये आई फोन कॉल, परिवार में हड़कंप

आगरा आये फिरोजाबाद का एक अधिवक्ता अचानक लापता हो गया। परिवारवालों ने उसे काफी खोजा लेकिन उसका पता नहीं चला। आखिर जब फिरौती के लिये फोन आया तब परिजनों को पता चला कि उनका अपहरण हो गया है

आगरा, एबीपी गंगा। शहर से फिरोजाबाद के एक अधिवक्ता का अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ताओं ने फोन करके 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। फोन आने के बाद पूरा परिवार दहशत में है। अधिवक्ता आगरा किसी मरीज को देखने के लिए आये थे। उसके बाद से ही उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईजी ने इस घटना की जांच के लिए टीम भी गठित कर दी है।

तीन फरवरी से लापता फिरोजाबाद के थाना दक्षिण स्थित राजपूताना मोहल्ला निवासी अधिवक्ता अकरम तीन फरवरी को बोदला में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। शाम को घर जाने के लिए निकले थे। साढ़ू ने उन्हें बोदला से एक ऑटो में बैठा दिया। उन्हें सिकंदरा से गाड़ी में बैठना था। मगर, देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनका मोबाइल नंबर मिलाया, लेकिन लगा नहीं। इस पर परिजनों ने थाना सिकंदरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे अकरम के भाई असलम के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि अकरम हमारे कब्जे में हैं।

फोन पर 50 लाख की मांग की और कहा कि अगर उसकी सलामती चाहते हो तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। फिरौती की रकम कहां पहुंचानी है, इस बारे में फिर से फोन करके बताएंगे। फोन करने वाले ने कहा कि अगर, पुलिस को बताया तो ठीक नहीं होगा। असलम ने कहा कि इतनी रकम नहीं है। इस पर अपहरणकर्ता ने कहा कि हमें पता है कि तुम्हारे चार मकान हैं। इसलिए रुपयों का इंतजाम कर लो। इसके बाद फोन कट गया। फिरौती मांगे जाने से असलम का परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है।

आगरा में दर्ज हुआ मुकदमा

इस पर थाना सिकंदरा में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम को अकरम की बरामदगी के लिए लगाया गया है। इस मामले में आईजी ए सतीश गणेश ने टीम गठित कर जल्द अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिये निर्देश दिये हैं। मामले में आईजी भी पूरी नजर बनाए हुए हैं। वहीं अपहरण की खबर पाकर परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि इसमें किसी शातिर गैंग के हाथ होने की आशंका है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget