एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महात्मा गांधी का जिक्र कर कहा- 'वामपंथ के मार्ग पर जा रही है कांग्रेस'

Acharya Pramod Krishnam News: उत्तराखंड के रामनगर पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरा देश राम मय हो रहा है, जो राम के साथ है वह पार हो जाता है.

Acharya Pramod Krishnam on Congress: उत्तराखंड पहुंचे कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर एक बार फिर से निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम विरोधी पार्टी है. आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस पर एक बार फिर से अपनी भड़ास निकाली है, उन्होंने कहा की कांग्रेस लगातार राम का अपमान कर रही है और कांग्रेस को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है, कांग्रेस राम विरोधी है.

धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम उत्तराखंड के रामनगर पहुंचे. जहां पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के सलाहकार रहे तथा कांग्रेस से निष्कासित धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में कोई चुनाव नहीं है. पूरा देश पीएम मोदी के साथ है, उन्होंने कहा कि देश में जो चुनाव हो रहा है उसमें विपक्ष में ना नेता है ना नीति है और ना ही नीयत है. जिसका फायदा पूरी तरह भाजपा को मिल रहा है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरा देश राम मय हो रहा है, उन्होंने कहा कि जो राम के साथ है वह पार हो जाता है और जो राम से विमुख होता है वह डूब जाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के मार्ग से हटकर अब वामपंथ के मार्ग पर जा रही है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद की कांग्रेस देशभक्त और राष्ट्रभक्त थी उन्होंने कहा कि आज की जो कांग्रेस है वह भारत के टुकड़े होने वालों के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि जो महात्मा गांधी की कांग्रेस थी वह राम राज्य का सपना देखती थी. आज की कांग्रेस राम से नफरत करती है, यही कांग्रेस के पतन का मुख्य कारण है. उन्होंने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि मैंने भाजपा को ज्वाइन नहीं किया है, मैंने पीएम मोदी को ज्वाइन किया है.

कल्कि धाम पीठाधीश्वर ने कहा कि आज देश पीएम मोदी के साथ है और मैं भी पीएम मोदी के साथ खड़ा हूं. उत्तराखंड में ही नहीं पूरे देश में बीजेपी की लहर है अब कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है. कांग्रेस के पास न तो नेता है न नीति है, न ही नियत है इसलिए कांग्रेस का पतन होना तो है.

UP Lok Sabha Election 2024: अतुल प्रधान देंगे इस्तीफा? सपा विधायक ने कहा- अखिलेश यादव जो चाहें वो करूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget