एक्सप्लोरर

'विपक्ष की नैया डुबोने का काम करेंगे', राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Rahul Gandhi Hindus Remark: लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वह कभी भारत माता की जय नहीं बोलते, राहुल गांधी हिंदू समाज से नफरत करते हैं.

UP News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर देश में हिंसा, नफरत तथा डर फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि ये लोग हिंदू नहीं हैं क्योंकि 24 घंटे हिंसा की बात करते हैं. वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया सामने आई है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आज जिन हिन्दुओं ने कांग्रेस को वोट दिया होगा वह बहुत चिंतित होंगे.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पूरे विपक्ष की नैया डुबोने का काम राहुल गांधी करेंगे जैसे उन्होंने कांग्रेस को बर्बाद किया है वैसे ही वह विपक्ष को भी बर्बाद कर देंगे. देश के हिन्दुओं को अपमानित करने का काम राहुल गांधी ने किया है. सवाल भारत के अस्तित्व का है और राहुल गाँधी को भारत के अस्तित्व से भी दिक्कत है. राहुल गांधी पीएम मोदी से इतनी नफरत करते हैं की वह उनसे नफरत करते-करते देश से नफरत करने लगे हैं. भारत की संस्कृति उनके समझ नहीं आएगी जिनकी परवरिश विदेश में हुई है. 

इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी कभी भारत माता की जय नहीं बोलते. राहुल गांधी हिंदू समाज से नफरत करते हैं. मेरा सवाल सभी विपक्षी नेताओं से है क्या उनकी सोच भी राहुल गांधी की तरह ही है. 

राहुल गांधी के बयान पर क्या बोले सीएम योगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उनका बयान बचकाने से उभर नहीं पाया है. हिन्दू भारत का मूल समाज है. भारत की आत्मा है, हिन्दू जाति या सांप्रदाय सूचक शब्द नहीं है. मत और पंथ से अलग भारत की मूल आत्मा है. राहुल गांधी के इस बयान ने हिन्दुओं पर टिप्पणी की हैं वो सत्य से परे, भारत की मूल आत्मा को लहूलुहान करने वाला है. उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. मैं राहुल गांधी के इस वक्तव्य की निंदा करता हूं."

क्या बोले बीजेपी सांसद रवि किशन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद में दिए गए भाषण पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा, "राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करनी थी और वे(राहुल गांधी) पूरे 100 करोड़ हिंदुओं पर आ गए. आज के उनके भाषण में अपरिपक्वता तो झलकी थी लेकिन वे केवल उकसाने के लिए ही आए थे. उनमें पीड़ा नजर नहीं आ रही थी. वे मजाक कर रहे थे, वे भगवान शिव की तस्वीर के साथ जिस तरह से खेल रहे थे एक हिंदू होने के नाते, शिव भक्त होने के नाते मैं आज बहुत दुखी हुआ."

उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई सब्जियों की कीमत, आसमान छू रहे टमाटर-आलू के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget