एक्सप्लोरर

Prayagraj: आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद की हत्या का मामला, आरोपी को एक हफ्ते की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया

आरोपी युवक विक्रांत सिंह ने अपने आधार कार्ड में बदलाव करवाया है. आधार कार्ड में बदलाव के लिए सत्यापन करने वाले अधिकारी से भी पुलिस पूछताछ करेगी.

Prayagraj News: निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद (Acharya Mahamandaleshwar Kailashanand) समेत कई संतों को जहर देकर मारने की साजिश का मामला प्रयागराज कोर्ट में चल रहा है. कोर्ट ने आरोपी युवक को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है. इस मामले में अब प्रयागराज पुलिस कोर्ट से युवक की एक हफ्ते की कस्टडी रिमांड मांगेगी. प्रयागराज पुलिस युवक को लेकर बागपत और हरिद्वार भी जाएगी.

आरोपी युवक विक्रांत सिंह ने अपने आधार कार्ड में बदलाव करवाया है. आधार कार्ड में बदलाव के लिए सत्यापन करने वाले अधिकारी से भी पुलिस पूछताछ करेगी. लोकेशन के आधार पर इस बात की जानकारी मिली है कि 29 नवंबर को युवक कैलाशानंद के हरिद्वार आश्रम गया था. यहां पर युवक 3 दिन रुका हुआ था. डीसीपी यमुनानगर सौरभ दीक्षित के मुताबिक, पूरे मामले पर पुलिस कमिश्नर प्रयागराज व अन्य अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं. पुलिस के उच्च अधिकारी कैलाशानंद से भी लगातार संपर्क में है. पुलिस मामले में जो कार्रवाई कर रही है, उससे स्वामी कैलाशानंद को लगातार अवगत भी कराया जा रहा है.

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस 

पुलिस ने हत्या की साजिश रचने, ठगी और फर्जीवाड़े की धाराओं में केस दर्ज किया है. आईपीसी की धारा 420, 467, 468  और 471 के तहत एफ आई आर दर्ज कराई गई है. साध्वी त्रिकाल भवंता की तहरीर पर नैनी थाने में दर्ज एफआईआर की गई है. पूछताछ के बाद आरोपी बागपत निवासी विक्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी युवक के पास से पुलिस ने विक्रम और योगेंद्र नाम के दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं. शनिवार को आरोपी युवक विक्रम परी अखाड़ा प्रमुख त्रिकाल भवंता के आश्रम पहुंचा था. बातचीत के दौरान उसने आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद के एक जनवरी को हरिद्वार में कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें उसने कहा था कि सभी अखाड़ों के प्रमुख शामिल होंगे. उसने दावा किया था कि उस कार्यक्रम के प्रसाद में जहर मिलाने की उसने साजिश रची है. साथ ही दावा किया था कि हरिद्वार स्थित कैलाशानंद के आश्रम में भी घूम कर आया है.

आरोपी युवक ने कही थी ये बात

आरोपी युवक ने कहा था कि महामंडलेश्वर ने उसकी नौकरी लगाने के लिए 20 लाख लिए हैं जिसके चलते वह उनसे बदला लेना चाहता है. इसके लिए वह परी अखाड़ा प्रमुख त्रिकाल भवंता की मदद लेना चाहता था. उसने एक से दो 2 करोड़ का इंतजाम करने के लिए भी कहा था .आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर परी अखाड़ा प्रमुख त्रिकाल भवंता की ओर से दर्ज कराई गई है. डीसीपी यमुना नगर सौरभ दीक्षित ने इस बारे में जानकारी दी है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
UP News: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
वाराणसी: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget