एक्सप्लोरर

abp के पत्रकार की मौत पर पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, डिप्टी सीएम बोले- नहीं बचेंगे दोषी

प्रतापगढ़ में एबीपी न्यूज के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत के मामले में डिप्टी सीएम का बयान सामने आया है. डिप्टी सीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है.

लखनऊ. एबीपी के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत के मामले में उनकी पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है. सुलभ की पत्नी ने बताया कि उनके पति के पीछे शराब माफिया पड़े हुए थे. पत्नी रेणुका ने आगे कहा कि उनके पति ने अपनी सुरक्षा के लिए गनर की मांग भी की थी. 

डिप्टी सीएम ने जताया दुख
वहीं, प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकार की मौत पर दुख जताया है. साथ ही उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन भी दिया है. उन्होंने कहा कि दोषियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

क्या बोले एडीजी?
प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि सुलभ जिले में होने वाले अपराध की जानकारी बताते थे. उन्होंने बताया कि एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सूचनाएं प्राप्त होती थी. एडीजी ने ये भी बताया कि सुलभ ने अपने साथियों द्वारा सूचनाएं लीक करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद से उनकी जान को खतरा था. वहीं, शराब माफियों पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया था. अज्ञात माफियाओं के खिलाफ भी जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि सुलभ की मौत की जांच की जा रही है.

क्या है मामला?
बता दें कि बीती रात प्रतापगढ़ में एबीपी के संवाददाता सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. अपनी मौत से एक दिन पहले ही हत्या की आशंका जताई थी. उन्होंने प्रयागराज जोन के एडीजी को पत्र लिखकर शराब माफियाओं के हाथों हत्या का अंदेशा जताया था. उन्होंने पत्र लिखकर कहा था कि शराब माफियाओं से उनकी जान को खतरा है.

कथित सड़क हादसे में हुई मौत
बीती रात करीब साढ़े नौ बजे कटरा इलाके में उनकी बाइक के साथ कथित हादसा हो गया. ये हादसा उस वक्त हुआ जब सुलभ क्राइम ब्रांच द्वारा अपराधियों को पकड़े जाने की खबर की कवरेज कर घर लौट रहे थे. गंभीर रूप से घायल हुए सुलभ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:

यूपी: एबीपी गंगा के पत्रकार की संदिग्ध हालत में मौत, दो दिन पहले जताई थी हत्या की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget