एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 10: एक क्लिक में पढ़ें 17 मई की बड़ी सुर्खियां

एबीपी गंगा टॉप 10 में देखिए 17 मई की बड़ी खबरें, गोडसे हत्यारा या देशभक्त पर छिड़ी जंग, किसने बोले सीबीआई बीजेपी के इशारे पर काम कर रही...पढ़ें नीचे

1.

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। सातवें और आखिरी चरण के लिए उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की जिन 13 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होना है। वे महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज संसदीय सीटें हैं। 2014 में ये सभी सीटें बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल जीतने में कामयाब रही थी। बता दें कि अंतिम चरण में कुल 167 उम्मीदवारों का सियासी इम्तिहान होगा।

2.

7वें और अंतिम चरण में जो सियासी दिग्गज और चर्चित चेहरे चुनाव मैदान में हैं, उनमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गाजीपुर से केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, चंदौली से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, मीर्जापुर से केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, कुशीनगर से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, महाराजगंज से भाजपा सांसद व प्रत्याशी पंकज चौधरी शामिल हैं।

3.

मिर्जापुर में बीएसपी प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख अजित सिंह सपा प्रत्याशी के समर्थन में महागठबंधन की रैली को संबोधित करेंगे। सपा प्रत्याशी राम चरित्र निषाद के समर्थन यह रैली सुबह 9 बजे होगी। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज कुशीनगर में रोड शो और जनसभा करेंगी। प्रियंका गांधी कुशीनगर के कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह के पक्ष में दोपहर 12.30 बजे रोड शो करेंगी।

4.

वाराणसी में एनडीए के सहयोगी और भारत सरकार के मंत्री रामदास आठवले ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को लेकर विवादित बयान दिया है। वहीं, ममता बनर्जी को गुंडा बोला है। अठावले ने कहा कि ममता बहुत बड़ी गुंडा है। रामदास आठवले आगे बोले कि डॉ. आंबेडकर साहब की असली पार्टी बहुजन पार्टी नहीं है। मायावती दलितों के मतदान की हकदार नहीं हैं। मायावती मनुवादी कह कर पीएम मोदी पर अटैक कर रही हैं, इसकी वजह है कि 2014 में उन्हें एक सीट तक नहीं मिली। इस वजह से वह बौखला गई हैं। इतना ही नहीं, रामदास अठावले मायावती पर विवादित बयान देते हुए कहा कि मायावती को पीएम मोदी की पत्नी की चिंता नहीं करनी चाहिए बल्कि उन्हें खुद शादी कर लेनी चाहिए।

5.

भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे पर दिए गए बयान को लेकर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश चुनाव अधिकारी से इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने नाथू राम गोडसे पर दिए अपने बयान को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा 'अपने संगठन भाजपा में निष्ठा रखती हूं। उसकी कार्यकर्ता हूं और पार्टी की लाइन मेरी लाइन है।' इससे पहले उन्होंने गोडसे को देशभक्त बताया था।

6.

गोडसे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'बापू का हत्यारा देशभक्त? हे राम!' उन्होंने कहा, 'अपने उम्मीदवार के बयान से आपका दूरी बनाना पर्याप्त नहीं है. भाजपा के राष्ट्रवादी सितारों के पास अपना रुख स्पष्ट करने की हिम्मत है?'

7.

पहाड़ों में बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि केदारनाथ में मौसम साफ रहने से यात्रियों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जोरदार बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। जबकि देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आंधी आ सकती है। वहीं, गुरुवार को चमोली में कई जगह बारिश के साथ ओले भी पड़े। उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री में बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव से पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा लुढ़क गया है।

8.

देहरादून, पवित्र कैलास भू-क्षेत्र के संरक्षण की दिशा में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने पर सहमति प्रदान करने के साथ ही अंतरिम सूची में भी शामिल कर लिया है। जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय महत्व वाले इस क्षेत्र को प्राकृतिक के साथ ही सांस्कृतिक (मिश्रित) श्रेणी की संरक्षित धरोहर का दर्जा मिलेगा। पवित्र कैलास भूक्षेत्र भारत समेत चीन व नेपाल की संयुक्त धरोहर है।

9.

सीबीआई ने सारधा चिटफंड मामले में SIT प्रमुख रहे राजीव कुमार पर सबूत मिटाने और जांच में असहयोग का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। जवाब में प.बंगाल सरकार और राजीव कुमार ने इसे साज़िश बताया है। सीबीआई पर बीजेपी के इशारे पर काम का आरोप लगाया है।

10.

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे आज रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और तब्बू अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन आकिव अली ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget