एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झूमा देश, मथुरा के श्री कृष्ण मंदिर में की गई आरती

Chandrayaan 3 Landing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिशन में शामिल भारतीय अंतरिक्ष केंद्र अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं.

Chandrayaan 3 Landing: भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से देशभर में खुशी का माहौल है. देश-विदेश से चंद्रयान -3 से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं और बधाई देने का तांता लगा हुआ है. इस दौरान देशभर में पूजा-पाठ का दौर भी जारी है. चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि में महाआरती का आयोजन किया गया. इस दौरान पुजारी के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की भव्य आरती की गई.

भारत ने 23 अगस्त को शाम 6 बजे के करीब इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 को सफलतपूर्वक चंद्रमा पर उतार दिया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिशन में शामिल भारतीय अंतरिक्ष केंद्र अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं. पीएम मोदी के अलावा राहुल गांधी, अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ समेत तमाम हस्तियों ने मिशन में शामिल लोगों और देशवासियों को बधाइयां दी हैं. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने बधाई संदेश में लिखा,"यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' की सामर्थ्य को समर्पित है. अभिनंदन! जय हिंद!🇮🇳" कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अपने संदेश में लिखा, "आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई. चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है. 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है." 

दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश

भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया. वहीं दूसरी ओर, चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है. इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन अपने अंतरिक्ष यानों की चंद्रमा की सतह पर लैंड करा चुके हैं. तय समय के अनुसार चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की लैंडिंग 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर हुई. 

ये भी पढ़ें:

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर UP के CM योगी आदित्यनाथ की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: केजीएमयू में दरगाह की जमीन की सुरक्षा को लेकर याचिका खारिज, HC बोला- वक्फ ट्रिब्यूनल का रुख करें
लखनऊ: केजीएमयू में दरगाह की जमीन की सुरक्षा को लेकर याचिका खारिज, HC बोला- वक्फ ट्रिब्यूनल का रुख करें
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, 'ट्विटर, AC और PC वाले कव्वाल भइया...'
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, 'ट्विटर, AC और PC वाले कव्वाल भइया...'
गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली
गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली
योगी सरकार में डिजिटल तकनीक से पारदर्शी बनीं पोषण योजनाएं, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा पूरा लाभ
योगी सरकार में डिजिटल तकनीक से पारदर्शी बनीं पोषण योजनाएं, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा पूरा लाभ

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
Train Rules: 1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
जून के महीने में लगाएं ये 6 बंपर मुनाफा देने वाली सब्जियां, कम लागत में होगी रिकॉर्डतोड़ कमाई
जून के महीने में लगाएं ये 6 बंपर मुनाफा देने वाली सब्जियां, कम लागत में होगी रिकॉर्डतोड़ कमाई
Embed widget