एक्सप्लोरर

राशिफल 16 अक्टूबर 2019: ऑफिस और घर में कैसा बीतेगा दिन और किन चीजों से रहे सावधान

राशिफल 16 अक्टूबर 2019: ऑफिस और घर में कैसा बीतेगा दिन और किन चीजों से रहे सावधान। ये बताया है आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने।

नई दिल्ली। एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया है आपको आपका आज का राशिफल। आज का दिन आपका कैसा गुजरेगा, आज क्या करना आपको लाभ पहुंचा सकता है और ऐसी कौन सी चीज है जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। ये सब जानने के लिए पढ़ें 16 अक्टूबर का राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

दोस्तों को आपकी जरूरत पड़ सकती है, ऐसी स्थिति में उनका सपोर्ट करें, क्योंकि एक दूसरे के सहयोग से ही जीवन चलता है। अनावश्यक यात्रा करने से बचना चाहिए, अन्यथा आर्थिक चोट लगने की आशंका है।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

इस राशि वालों को अपनी संतान की पढ़ाई को लेकर आज विशेष ध्यान देना होगा, उनको पढ़ाने में कुछ समय भी अवश्य दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, आपके द्वारा किसी को चोट पहुंच सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज बड़े भाई के सहयोग से आपके कार्य बनने वाले हैं और यदि बड़ा भाई नहीं है तो ऑफिस में वरिष्ठ बड़े भाई तुल्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लगातार हो रही गलतियां ठीक करें, अन्यथा नौकरी पर संकट के बादल आ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज स्वयं पर फोकस करते हुए स्वास्थ्य लाभ लें। डाइट और व्यायाम पर ध्यान रखना होगा। कई बार ऐसा हो सकता है कि आप नशा कोई नहीं करते हों, लेकिन आहार में ही हानिकारक चीजें लेते हों। आपको ऐसा कतई नहीं करना है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

इस राशि के बच्चों के माता-पिता को उनके साथ बैठकर उनसे बात करनी चाहिए। बच्चों को अपने दिल की बात कहने का मौका दें। आज आपको पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

ऑफिस में नए सहयोगी मिल सकते हैं। उनको ट्रेनिंग की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जल दुर्घटना को लेकर सचेत रहना होगा। बोटिंग, स्विमिंग दोनों से दूर रहना होगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)

कोई नया अध्ययन करने की सोच रहें हैं, तो आज से ही इसका श्रीगणेश कर देना चाहिए। उच्च रक्तचाप वाले व्यक्ति मानसिक तनाव लेने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

ग्रहों की गणित आपको गुणों में वृद्धि करने वाली है। धीरे-धीरे अवगुणों को समाप्त करने वाला समय है। पानी से इंफेक्शन होने की आशंका है, इसलिए बाहर का पानी पीने के बजाएं घर से ही बॉटल में पानी लेकर चलें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

परिवार के सदस्यों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा रखना होगा। कई दिनों से यदि घर में लगातार क्रोधित हो रहे हों, तो आज प्रसन्नता के साथ सबके साथ आउटिंग कर सकते हैं। सड़क व सीढ़ियों पर संभलकर चलें, चोट-चपेट लगने की आशंका है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का फोकस घर पर रखें। घरेलू कामों को आज वरीयता देनी होगी। घर में कोई कीमती सामान का टूट कर नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

पिता के धन से आपको लाभ हो सकता है। वहीं, ऑफिस में भी बॉस का पूरा सपोर्ट आपको प्राप्त होगा। मन में नशे को लेकर कुछ लगाव सा पैदा हो सकता है, लेकिन आप नशे से दूर रहें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

ईर्ष्या न करें, आज का सारा फोकस अपने को आनन्दित रखना है। छोटे बच्चे बुरी आदतें सीख सकते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget