एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव से पहले 'आप' का सियासी दांव, यूपी में निकालेगी 'रोजगार गारंटी यात्रा'

यूपी में अगला साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये सभी सियासी दलों ने अपनी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में रोजगार गारंटी यात्रा निकालने का ऐलान किया है.

Aam Admi Party in Prayagraj: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आज से रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत की है. यह यात्रा आज संगम नगरी प्रयागराज से शुरू हुई है. यात्रा का समापन 10 जुलाई को राजधानी लखनऊ में होगा. यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी जहां एक तरफ युवाओं व बेरोजगारों को रिझाते हुए उन्हें अपनी पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बेरोजगारी के आंकड़ों को पेश कर सूबे की योगी सरकार पर सियासी निशाना भी साधा जा रहा है. 

सौ कार्यकर्ता हर रोज चलेंगे

यात्रा को आज पार्टी सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया. यात्रा में तकरीबन सौ कार्यकर्ता लगातार चलेंगे. हर दिन बीस किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य तय किया गया है. इस यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी यूपी की सियासत में अपने बढ़ते दखल का संदेश भी देना चाहती है. यात्रा के शुभारंभ के मौके पर भारी भीड़ जुटाकर पार्टी ने लोगों को इसका अहसास भी कराया.

हालांकि, प्रयागराज के चंद्रशेखर आजाद पार्क में इस मौके पर ज्यादा भीड़ जुटने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड प्रोटोकॉल के दूसरे नियम का पालन नहीं हो सका. पार्टी सांसद संजय सिंह के मुताबिक यूपी में इन दिनों बेरोजगारी चरम पर है. युवा परेशान हैं और सरकार उनकी कोई मदद करने के बजाय नौजवानों व बेरोजगारों पर लाठियां चलवा रही है.

ये भी पढ़ें.

बेरोजगारी पर नाराज बीएसपी सुप्रीमो मायावती, कहा- 'जो दुर्दशा कांग्रेस की हुई, वही बीजेपी की होगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget