एक्सप्लोरर

गुटखा खाकर डीएम के पास पहुंचा था युवक, जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर बोला- अब नहीं खाऊंगा

UP News: कानपुर में जिलाधिकारी कक्ष में जनता सुनवाई चल रही थी. इस दौरान एक व्यक्ति गुटखा खा रहा था. डीएम ने उसकी समस्या का निदान न करने की बात कही, जिस पर शर्मिंदा होकर उसने गुटखा छोड़ने की बात कही.

Kanpur News: कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह लगातार अपने अनोखे कारनामों के चलते चर्चा का विषय बने हैं. उनके अनोखे कारनामे जनता के लिए एक बड़ा संदेश भी छोड़ रही है. इसके साथ ही जनहित में कारगर भी साबित हो रहे हैं. कानपुर में जिलाधिकारी के जन सुनवाई के दौरान तमाम लोग अपनी अपनी समस्या को लेकर पहुंचे थे, तभी गुटखा खाए हुए एक पीड़ित पर जिलाधिकारी सख्त हो गए और बोले समस्या की सुनवाई वो तब करेंगे और समाधान भी तब होगा जब गुटखा खाना बंद कर दोगे.

कानपुर में जिलाधिकारी अपने कक्ष में जनता सुनवाई कर रहे थे, तमाम पीड़ित अलग अलग समस्याओं को लेकर उनके पास आए हुए थे. इसी भीड़ में बैठे एक शख्स के मुंह में गुटखा दबा हुआ था, जिस ओर जिलाधिकारी की नजर पड़ गई. जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप ने गुटखा खा रहे युवक को खड़ा किया और उससे कहा गुटखा खाकर आए हो, इसलिए तुम्हारी समस्या को न हम सुनेंगे और न ही उसका कोई निदान कराएंगे. जिस पर युवक डीएम से माफी मांगने लगा. पीड़ित अपनी पत्नी के साथ जिलाधिकारी के पास पहुंचा था. डीएम ने कहा कि गुटखा खाने से कैंसर जैसे ला इलाज बीमारी जन्म लेती है और उसका इलाज भी संभव नहीं है. अगर तुम चाहते हो कि तुम्हारी समस्या का समाधान हो तो तुमको गुटखा खाना छोड़ना भी पड़ेगा.

डीएम की बातों से शर्मिंदा होकर छोड़ा गुटखा
डीएम की इस बात को लेकर गुटखा खाने वाले युवक पंकज गुप्ता शर्मिंदा हुए. अचानक से उनकी पत्नी भी बीच में बोल पड़ी. साहब ये गुटखा खाना नहीं छोड़ते हैं और इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच में कई बार लड़ाई भी हो जाती है. लेकिन गुटखा नहीं छूटा.

डीएम की नसीहत और शर्मिंदगी के चलते पीड़ित पंकज गुप्ता ने वही तत्काल एक शपथ पत्र लिया और उस पर लिखा दिया कि आज के बाद वो कभी गुटखा नहीं खाएंगे, शपथ पत्र के माध्यम से कसम खाकर गुटखा खाने वाले पंकज गुप्ता के इस अनोखे कारनामे ने सबके सामने आकर्षण का केंद्र बना दिया. जिसके बाद पीड़ित पंकज गुप्ता के द्वारा शपथ पत्र दिए जाने के बाद जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उसे सुरक्षित रख लिया और युवक को भविष्य में गुटखा न खाने की नसीहत दी और कहा कि स्वस्थ रहो और मस्त रहो समस्या का समाधान जरूर होगा.

यह भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज के नाम पर स्कैम! आश्रम ने 7 प्वाइंट्स में जारी की ये एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget