एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: धोखाधड़ी मामले में नाजिर खान नाम के शख्स ने किया आत्महत्या का प्रयास, जांच अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

मुरादाबाद में एसएसपी ऑफिस के समीप नाजिर खान नाम के शख्स ने आत्महत्या का प्रयास किया. उसका आरोप है कि जांच अधिकारी जमीनी मामले की ठीक से जांच नहीं कर रहे हैं और आरोपियों के साथ मिले हुए हैं. वहीं, इस संबंध में पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एसएसपी ऑफिस के पास नाजिर खान नाम के एक शख्स ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया. नाजिर खान को वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया. जब नाजिर खान से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है, जिसमें उसने मुकदमा भी दर्ज कराया है. लेकिन जांच अधिकारी मोहित कुमार आरोपियों का साथ दे रहे हैं और उससे 40 हज़ार रुपये की रिश्वत भी मांग रहे हैं. जब उसने रिश्वत देने से इनकार कर दिया और शिकायत करने की बात कही तो जांच अधिकारी मोहित कुमार पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता को किसी भी झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी है, जिसपर अब वो एसएसपी मुरादाबाद के ऑफिस में पेट्रोल साथ लेकर आत्मदाह करने पहुंच गया था. फिलहाल, पुलिस अधिकारी नाजिर खान के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच रिपोर्ट मंगाकर उसे पूरा न्याय दिलाने का भरोसा दिला रहे हैं.

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अगवानपुर क्षेत्र में रहने वाले नाजिर खान ने अपने साथ 13 लाख रुपये की जमीन दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था. नाजिर खान का आरोप है कि जांच अधिकारी उसके मुकदमे में कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और आरोपियों की मदद कर रहे हैं. इसके साथ ही नाजिर खान ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी मोहित कुमार उससे 40 हजार रुपये की रिश्वत भी मांग रहे हैं. जब उसने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से करने की बात कही तो मोहित कुमार ने उसे किसी भी झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी.

पुलिस ने नाजिर खान को हिरासत में लिया 

आज वह सब तरफ से निराश हो गया और एसएसपी ऑफिस पर पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गया. नाजिर खान के आत्मदाह करने की धमकी की जानकारी मुरादाबाद पुलिस और एलआईयू को पहले से थी. जैसे ही आज एसएसपी ऑफिस के बाहर नाजिर खान ने अपने ऊपर पेट्रोल डाला, वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में उसे थाना सिविल लाइंस ले जाया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक अमित आनंद का कहना है कि वक्त रहते नाजिर खान को आत्मदाह करने से रोक लिया गया है और अब उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अमित आनंद के मुताबिक, अब वह नाजिर खान द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच रिपोर्ट तलब कर रहे हैं और जल्द ही नाजिम खान को कानून के नियमों के अनुसार न्याय मिलेगा.

ये भी पढ़ें.

बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिये एक पिता का संघर्ष, डेढ़ महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget