एक्सप्लोरर

Meerut News: MBA स्टूडेंट को मिल रही थी धमकी, थाने से रिपोर्ट लिखाकर लौटा तो रास्ते में ही हो गया मर्डर

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक एमबीए स्टूडेंट की उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह थाने में रिपोर्ट लिखवा कर वापस लौट रहा था. उसने पुलिस जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की थी.

UP News: मेरठ (Meerut) के कौखेड़ा में एमबीए (Meerut) की पढ़ाई कर रहे एक युवक की रविवार को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. यह घटना तब हुई जब वह थाने से लौट रहा था. उसने थाने में अपनी शिकायत में कहा था कि उसे मारने की धमकी मिल रही है. उधर, मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे वैभव त्यागी (25) को जब से यह पता चला था कि हमारे खेत से गन्ने की चोरी हो रही है, तभी से उसे मारने की धमकी मिल रही थी. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अभी भी फरार हैं. 

वैभव मेरठ के एक प्राइवेट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था और साथ ही एक प्राइवेट फर्म में काम भी करता था. वैभव की मौत से उसका परिवार सदमे में है. उसके रिश्तेदारों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि अगर वह समय रहते कार्रवाई करते तो वह अभी जिंदा होता. वैभव के घरवालों ने बताया कि उसकी पिछले साल ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है.

ग्रामीणों ने सुनी गोली की आवाज, पुलिस को बुलाया

उधर, वैभव के भाई अक्षय त्यागी ने बताया, 'जब वह घर आ रहा था तो आरोपी हाइवे के पास उसका इंतजार कर रहे थे. उन्होंने उसकी बाइक रुकवाई और उसे बुरी तरह से पीटा. उसके बाद उसे गोली मारकर उसे खून में लथपथ छोड़कर भाग गए.' वहीं, पुलिस ने बताया कि वैभव रविवार दोपहर थाने आया था. वह ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहता था जिन्होंने उसे सुबह में ही मारने की धमकी दी थी. यह जानकारी तब पता चला जब खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने गोली की आवाज सुनी और उन्होंने तुरंत पुलिस को बताया. वैभव को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Trains Cancelled: गोरखपुर से लखनऊ रूट पर 8 जून तक कैंसिल रहेंगी ये गाड़ियां, यहां देखें लिस्ट

वैभव के पिता राजीव त्यागी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे को यह जानकारी मिली थी आरोपियों ने एक महीने पहले हमारे खेत से गन्ने काटे थे. वे तभी से वैभव को मारने की धमकी दे रहे थे. राजीव त्यागी ने बताया, 'मेरा बेटा एमबीए कर रहा था और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. उसकी एक साल पहले शादी हुई थी. उसकी पत्नी गर्भवती है. इस घटना से कई जिंदगियां बर्बाद हो गईं.' 

पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. एससी, ग्रामीण, केशव कुमार ने बताया, 'हमें शिकायत मिली है और इसके लिए एक अधिकारी को जांच में लगाया है. पुलिस जांच के लिए गांव पहुंचती इससे पहले ही वैभव की गोली मारकर हत्या कर दी गई.'

ये भी पढ़ें - 

Gyanvapi Masjid Survey: वकील विष्णु जैन का दावा- 'हमने ज्ञानवापी में काफी बड़ा शिवलिंग देखा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget