एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: मेरठ में 7 साल की बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ में 7 साल की बच्ची के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार ने रेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मेरठ: थाना लिसाड़ी गेट में 7 वर्षीय बच्ची के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार ने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि बच्ची को गंभीर हालत में  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने देर रात में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

मामला मेरठ के  लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के  फतेहउल्लापुर अलीबाग का है जहां 7 साल की बच्ची को टोर्च दिखाने के बहाने साथ लेजाकर एक 16 साल के लड़के ने  बच्ची को अपनी हवस का शिकार  बना  दिया. बच्ची की चीख-पुकार पर पीड़ित बच्ची के परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी युवक बच्ची को बदहवास छोड़कर फरार हो गया.

परिजनों ने इसकी सूचना  पुलिस को दी. पुलिस ने बच्ची की गंभीर हालत में देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए. पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की सूचना के आधार पर पूरे मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. और काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने  आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक पीड़ित परिवार के मकान मालिक का  रिश्तेदार है. जो कि किसी काम से घर पर आया हुआ था. इसी दौरान आरोपी युवक ने टॉर्च दिखाने के बहाने बुलाया और एक कमरे में ले गया और रेप की घटना को अंजाम दिया.

दुष्कर्म की सूचना पर आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा लिख कर देर रात्रि में ही उसको गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं-देश में महिलाओं के लिए बने कानून सार्थक और कारगर

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget