एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP: कोरोना का कहर जारी, 332 की मौत, 34,626 संक्रमण के नये मामले

यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है. शुक्रवार को बीते 24 घंटों में 34,626 नये मरीज सामने आए हैं. वहीं, 332 की मौत हो गई.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से सर्वाधिक 332 लोगों की मौत हुई है और 34,626 नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 332 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में अब तक महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,570 हो गई है.

34,626 नये मामले

उन्होंने बताया कि इस अवधि में संक्रमण के 34,626 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 12,52,324 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बीमारी से कुल 32,494 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही अब तक 9,28,971 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं.

2.44 लाख से अधिक नमूनों की जांच

प्रसाद के मुताबिक राज्य में इस समय 3,10,783 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 2.43 लाख मरीज गृह पृथक-वास में उपचार करा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 2.44 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक 4.07 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है.

प्रसाद ने यह भी कहा कि अस्पतालों में कोविड-19 मरीज के प्रवेश के लिए मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी के रेफरल पत्र की आवश्यकता नहीं है और इस बारे में आदेश जारी किया जा चुका है.

लखनऊ में 3958 नये संक्रमित मिले

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 3,958 नये संक्रमित मिले जबकि 37 संक्रमितों की मौत हो गई. इसी अवधि में कानपुर नगर में 1,875, मुरादाबाद में 1,690, वाराणसी में 1,573, मेरठ में 1,561 और गाजियाबाद में 1,375 और आगरा में 893 नये संक्रमित पाये गये हैं जबकि कानपुर नगर में 19, गाजियाबाद में 17, वाराणसी में 15, प्रयागराज और झांसी में 14-14, जालौन में 13, चंदौली में 11 और गौतमबुद्धनगर में 10 और संक्रमितों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें.

नहीं रहीं शूटर दादी चंद्रो तोमर, मेरठ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget