एक्सप्लोरर

प्रयागराज: टीकाकरण अभियान की सफलता में रोड़ा बन रही हेल्थ वर्कर्स की लापरवाही, जानिए क्या है मामला

प्रयागराज में टीकाकरण अभियान की सफलता में हेल्थ वर्कर्स की रोड़ा अटका रहे हैं. 30 फीसदी हेल्थ वर्कर्स ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है. पढ़े ये रिपोर्ट

प्रयागराज. कोरोना संक्रमण को लेकर देशभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत पहले शुरुआती चरणों में हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है. संगम नगरी प्रयागराज में भी टीकाकरण का पहला चरण पूरा हो गया है. हालांकि पहले चरण में लिस्ट में नाम होने के बावजूद करीब 30 फीसदी हेल्थ वर्कर्स ने टीका नहीं लगवाया है. स्वास्थ्य महकमे ने जब लिस्ट में शामिल लोगों को फोन करना शुरू किया तो बड़ा खुलासा हुआ.

दरअसल, दो हजार से अधिक हेल्थ वर्कर्स ने नंबर गलत दिए हुए थे. गंलत नंबर के चलते उनसे संपर्क नहीं किया जा सका. जांच में पता चला कि हेल्थ वर्कर्स ने टीकाकरण से बचने के लिए जानबूझकर गलत नंबर दिए थे. इसके अलावा लिस्ट के लिए डाटा फीड करते वक्त भी कुछ लापरवाही बरती गई है. कुछ हेल्थ वर्कर्स ने ऐसे नंबर नोट करा दिए थे, जो बरसों पहले बंद हो चुके हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हैरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस गैर जिम्मेदाराना रवैये और लापरवाही से हैरान हैं. हालांकि उनका कहना है कि वह इस मामले में सीधे तौर पर कुछ कर नहीं सकते क्योंकि कुछ हेल्थ वर्कर्स सरकारी अस्पतालों के हैं तो बड़ी संख्या में निजी अस्पतालों के. अधिकारी इस समस्या को बड़ी चुनौती मान रहे हैं. सरकारी अमले का मानना है कि जब कोरोना से मची तबाही को बेहद नजदीक से देखने वाले हेल्थ वर्कर्स इस तरह की लापरवाही बरत रहे हैं तो दूसरे और तीसरे चरण की लिस्ट में शामिल लोग किस तरह बचने की कोशिश करेंगे.

प्रयागराज के सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने कहा कि इस तरह के मामलों को संज्ञान में लेकर संबंधित कर्मचारियों के मुखिया को जानकारी दी जाएगी. जिले में टीकाकरण के नोडल अफसर डॉ. राहुल सिंह भी मानते हैं कि इससे गलत संदेश जा रहा है क्योंकि मोबाइल नंबर गलत होने से लोगों से न तो संपर्क हो सकता है और न ही उन्हें समझाया व टीके के लिए तैयार किया जा सकता है.

पहले चरण में होना था 27 हजार हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण गौरतलब है कि प्रयागराज में पहले चरण में 27 हजार हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण होना था. 6 दिन चले अभियान के बाद भी सिर्फ 70 फीसदी हेल्थ वर्कर्स ने ही टीका लगवाया है.

ये भी पढ़ें:

Farmers Protest: दिल्ली में बैरिकेडिंग पर प्रियंका गांधी का निशाना, पूछा- क्यों डराते हो डर की दीवार से?

पीलीभीत: ट्रैफिक नियमों को अंगूठा दिखा रहे बीजेपी विधायक, स्कॉर्पियो पर लिखवाया 'राजपूत'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget