एक्सप्लोरर

CoronaVirus: गौतमबुद्ध नगर में मिले तीन और कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर हुई 63

संक्रमितों में से एक शख्स सेक्टर-50 का रहने वाला है, जबकि दूसरा सेक्टर-93 एल्डिको का। तीसरा शख्स ग्रेटर नोएडा की सिल्वर सिटी (हाउसिंग सोसाइटी) का निवासी है।

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के तीन और नए मामले सामने आए हैं। इन तीन मामलों के सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। संक्रमितों में से एक शख्स सेक्टर-50 का रहने वाला है, जबकि दूसरा सेक्टर-93 एल्डिको का। तीसरा शख्स ग्रेटर नोएडा की सिल्वर सिटी (हाउसिंग सोसाइटी) का निवासी है। बतादें कि जिले में जहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, उस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है और वहां कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलो के कारण पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) एके चतुर्वेदी ने बताया कि अब तक 1862 ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई है, जो विदेश यात्रा कर यहां आए हैं। इनमें 809 लोग निगरानी में रखे गए हैं। फिलहाल 1168 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में अब तक कुल 63 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 12 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

मौजूदा समय में कुल 51 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को कुल 48 रिपोर्ट मिली है। इनमें 45 निगेटिव और तीन पॉजिटिव पाए गए हैं।

नोएडा में पुलिस की सख्त कार्रवाई नोएडा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि गुरुवार को 42,197 वाहनों को चेक किया गया जिनमें से 6079 वाहनो का चालान किया गया। साथ ही 543 वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा भ्रामक खबरें फैलाने के लिए 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget