एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में अबतक करीब 8 हजार लोगों की गई जान, इतने नए मामले आए सामने

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1824 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. वहीं, इसी अवधि में 2,111 लोग ठीक भी हुए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 23 और लोगों की मौत हो गई और 1824 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 23 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7967 हो गई है.

रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा चार मौत राजधानी लखनऊ में हुई हैं. इसके अलावा कानपुर नगर, वाराणसी, शाहजहांपुर, बस्ती में दो-दो और प्रयागराज, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, जौनपुर, गोंडा, सोनभद्र, बिजनौर, फिरोजाबाद और बलरामपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

सबसे ज्यादा 233 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1824 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. वहीं, इसी अवधि में 2,111 लोग ठीक भी हुए हैं. सबसे ज्यादा 233 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं. इसके अलावा गाजियाबाद में 187, मेरठ में 148, वाराणसी में 126 और गौतम बुद्ध नगर में 114 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,67,726 नमूनों की जांच की गई. प्रदेश में अब तक 2,06,21,452 नमूनों की जांच हो चुकी है.

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, कानपुर नगर, झांसी, गाजियाबाद और गोरखपुर जनपदों में कोविड-19 के बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए.

ये भी पढ़ें:

भारत बंद का यूपी में कैसा है असर? जानें- लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत अलग-अलग शहरों का हाल

Farmers Protest: भारत बंद के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में रोकी ट्रेन, हिरासत में लिये गये प्रदर्शनकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget