एक्सप्लोरर

सावधान! Delhi-Meerut Expressway पर दोपहिया वाहन चलाना पड़ेगा भारी, कट सकता है 20 हजार का चालान

UP News: मेरठ एक्सप्रेस वे और ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर दोपहिया और तिपहिया वाहन हादसों को शिकार हो रहे थे, हिदायत देने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद ये सख्त फैसला लिया गया है.

Delhi-Meerut Expressway: अगर आप दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद (Ghaziabad) में रहते हैं और मेरठ एक्सप्रेस (Meerut Expressway) वे या फिर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस (Eastern Peripheral Expressway) वे पर दोपहिया और तिपहिया वाहन से इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाए. ये गलती आपकी जेब पर बहुत ज्यादा भारी पड़ सकती है, क्योंकि अब इन दोनों एक्सप्रेस वे पर दुपहिया और तिपहिया वाहन को पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. यहां पर दुपहिया या तिपहिया चालकों पर 20 हजार रुपये का चालान तय कर दिया गया है.

दरअसल, पिछले कई दिनों से मेरठ एक्सप्रेस वे और ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर दोपहिया और तिपहिया वाहन हादसों को शिकार हो रहे थे, बार-बार हिदायत देने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त फैसला लेते हुए इन दोनों एक्सप्रेस वे पर दुपहिया और तिपहिया वाहन चलाने पर 20 हजार रुपये का चालान लगाया है.

4 दिन में कटे डेढ़ हजार लोगों के चालान
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 4 दिनों में लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा चालान दुपहिया वाहनों के काट दिए गए है. जिससे वहां से गुजर रहे दुपहिया वाहन मालिकों का दर्द भी देखने को मिल रहा है. हालांकि वो भी ये बात मानते हैं कि जान है तो जहान है. बाइक सवार चालकों का कहना है 20 हजार का चालान बहुत ज्यादा है. हमारी तो सैलरी भी 20 हजार रुपए नहीं हैं. ऐसे में 20 हजार का चालान उनका पूरा बजट बिगाड़ देगा. बाइक सवारों का कहना है कि हमारी सरकार से अपील है कि समय रहते इस चालान को कम किया जाए, जिससे हम लोगों के घर की आर्थिक स्थिति को दिक्कत न हो. 

नियमों को लेकर प्रशासन सख्त
इस पूरे मामले पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि उनकी तरह से कई जगह लोगों को जागरूक करने के लिए बोर्ड और चिन्ह लगाए गए कि इस एक्सप्रेस वे पर इन वाहनों के आने की मनाही है बावजूद इसके लोग मेरठ एक्सप्रेस वे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर दुपहिया वाहन से सफर कर रहे हैं. इसी वजह से प्रशासन की तरफ से ये कड़े कदम उठाए गए हैं. पुलिस के मुताबिक इन एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार लोगों के साथ बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही थीं. उन्ही की सुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया गया है. 

ट्रैफिक पुलिस 4 दिनों में लगभग करीब डेढ़ हजार चालान काट चुकी है. इसका असर ये देखने को मिल रहा है कि लोगो ने अब इस एक्सप्रेस वे की ओर आना ही बंद कर दिया है और अगर कोई गलती से इधर आ भी गया तो उसका भारी-भरकम चालान कटना तय है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी BJP में होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया ये एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget