एक्सप्लोरर

Kumbh 2021: 49 लाख नहीं, 15 लाख लोगों ने लगाई थी गंगा में डुबकी, 70 फीसदी कम भीड़ का अनुमान

उत्तराखंड की तीरथ रावत की सरकार ने हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान 12-14 अप्रैल के दौरान 49 लाख लोगों के स्नान करने का दावा किया था. हालांकि, अब अधिकारियों की तरफ से दिए आंकड़े सरकार के दावों से काफी अलग है.

देहरादून. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हरिद्वार में कुंभ के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे थे. इसी बीच उत्तराखंड सरकार ने दावा किया था कि कुंभ में तीन प्रमुख दिनों में 49 लाख लोगों ने हर की पौड़ी और अन्य घाटों पर गंगा स्नान किया था. सरकार ने आधिकारिक तौर पर बताया था कि 12-14 अप्रैल के दौरान तीन दिनों में कुल 49 लाख लोगों ने गंगा स्नान किया था. वहीं, अब राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विस्तृत समीक्षा के बाद आंकलन किया है कि उपस्थिति का आंकड़ा लगभग 70% कम था. एक अनुमान के मुताबिक, इन तीन दिनों में 15 लाख लोगों ने ही डुबकी लगाई था. गौरतलब है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान कुंभ के आयोजन को 'गलती' करार दिया था.

इस बारे में कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि 12 अप्रैल को केवल 21 लाख लोगों की भीड़ थी. 13 अप्रैल को करीब 3 लाख और 14 अप्रैल को करीब 12 लाख लोगों की भीड़ थी. ये आंकड़ा सरकार की तरफ से पहले दिए आंकड़े से काफी कम है. दरअसल, अप्रैल में कहा गया था कि 12 अप्रैल को 31 लाख से अधिक लोगों ने गंगा स्नान किया. जबकि 13 अप्रैल को साढ़े 4 लाख और 14 अप्रैल को 13.5 लाख लोगों ने डुबकी लगाई. इस तरह से इन तीन दिनों में 49 लाख लोगों ने डुबकी लगाई थी.

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धालुओं की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट को लेकर जब संजय गुंज्याल से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया, "पहले के आंकड़े कुल गणना के आधार पर थे, लेकिन 12 अप्रैल के आंकड़े को अन्य दिनों के आंकड़े के साथ जोड़कर गलत गणना हो गई थी." 

अधिकारियों के दावे अलग
हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी गुंज्याल के संशोधित अनुमान को भी गलत बता रहे हैं. उनका कहना है कि वास्तविक भीड़ करीब 15 लाख ही थी. अधिकारियों ने बताया कि ये आंकड़े सभी होटलों में बुकिंग, पंजीकृत पार्किंग स्थल, मोबाइल टावरों से सेलफोन की उपस्थिति, और वाहनों के लिए यात्री यातायात और सभी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पर आधारित है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये भी कहा कि भले ही हम मान लें कि हरिद्वार नगरपालिका क्षेत्र की 5 लाख आबादी ने पवित्र डुबकी लगाई है, फिर भी कुल संख्या सरकार द्वारा दावा किए गए आंकड़े से कम है.

ये भी पढ़ें:

ABP News- C Voter Survey: क्या कुंभ शुरू से सांकेतिक ही रहना चाहिए था? जानें- देश का मूड

बागपत में बड़ा हादसा: गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, नहाने के लिए गए थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget