एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़: बारातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी, 14 की मौत, सीएम ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

प्रतापगढ़ में ट्रक और जीप की भिंडत में 14 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई है. यहा हादसा बीती रात प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर हुआ.

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर ट्रक और जीप की जबरदस्त भिड़ंत में 14 बारातियों की मौत हो गई. इनमें छह बच्चे भी शामिल हैं. ये दुर्घटना बीती रात मानिकपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई. अब तक मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो जीप खड़े ट्रक में जाकर घुस गई.

जीप में सवार सभी लोग विवाह समारोह में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे. जीप ट्रक में इस कदर फंस गई थी कि गौस कटर की मदद से काट कर उसे ट्रक से अलग किया गया. ये रेस्क्यू ऑपरेशन तकरीबन दो से तीन घंटे तक चला. फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है.

अपने गांव लौट रहे थे

कुंडा थाना क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की गुरुवार को शादी थी. बारात नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर में गई थी. वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से कुंडा स्थित गांव लौट रहे थे. मानिकपुर थाना क्षेत्र में देशराज का इनारा के पास तेज रफ्तार बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई. इसके बाद चीख पुकार मच गई.

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोगों की पास जाने की भी हिम्मत नहीं हुई. उधर से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बोलेरो से शवों को बाहर निकाला और कुंडा सीएचसी पहुंचाया. उधर, हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो वहां कोहराम मच गया. शादी समारोह में भी मातम छा गया. आर्थिक मदद का ऐलान

वहीं इस हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया और हरसंभव मदद करने का कहा. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम दिनेश कुमार(40) पवन कुमार(10) दयाराम (40) अमन (7) रामसमुझ (40) अंश (9) गौरव कुमार (10) नान भैया (55) सचिन (12) हिमांशु (12) मिथिलेश कुमार (17) अभिमन्यु (28) पारसनाथ (40) चालक बबलू (22) ये भी पढ़ें:

UP में लव जिहाद पर कानून लाने की तैयारी में योगी सरकार, कानून मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव

UP: स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का बड़ा बयान, बोले- दिल्ली की वजह से बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget