एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिये 132 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन, अमरोहा से सबसे ज्यादा प्रत्याशी

यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिये जा सकते हैं. आपको बता दें कि 3 नवंबर को सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्‍त हो गई. आयोग के मुताबिक सभी सीटों के लिए कुल 132 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं.

19 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की तारीख

राज्‍य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्‍त हो गई. नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्‍टूबर को की जाएगी जबकि 19 अक्‍टूबर नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख होगी.

अधिकारी के मुताबिक सात सीटों के लिए 132 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं, जिनमें सबसे ज्‍यादा उम्‍मीदवार अमरोहा जिले की नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र में जबकि न्यूनतम 14 उम्मीदवार टूंडला (फिरोजाबाद) से चुनाव मैदान में हैं. मतदान तीन नवंबर को होगा और परिणाम सात दिन बाद घोषित किए जाएंगे.

चेतन चौहान के निधन से खाली हुई नौगावां सादात सीट

सात विधानसभा क्षेत्रों में नौगावां सीट प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चौहान जबकि घाटमपुर सीट कमल रानी वरुण के कोरोना संक्रमण से निधन के चलते रिक्‍त हुई जबकि टुंडला सीट प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद बनने से रिक्‍त हुई है. दुष्‍कर्म के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को सजा सुनाये जाने के बाद उन्‍नाव की बांगरमऊ सीट रिक्‍त होने से उपचुनाव हो रहा है.

इसके अलावा बुलंदशहर वीरेंद्र सिंह सिरोही, जौनपुर की सीट मल्‍हनी पारस नाथ यादव और देवरिया सीट जनमेजय सिंह के निधन से रिक्‍त हुई हैं. उपचुनाव वाली सात सीटों में छह पर 2017 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी जबकि मल्‍हनी सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी. भारतीय जनता पार्टी ने नौगावां सादात में क्रिकेटर और राज्‍य सरकार में मंत्री रहे चेतन चौहान की पत्‍नी संगीता चौहान और बुलंदशहर में सिरोही की पत्‍नी उषा सिरोही को उम्‍मीदवार बनाया है. बांगरमऊ में श्रीकांत कटियार को पार्टी ने मौका दिया है.

ये भी पढ़ें.

पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों के लिये खुशखबरी, 'स्टे होम' योजना के तहत गांव में रुक सकेंगे सैलानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन मार्च के बाद कांग्रेस से नाराज हैं अखिलेश यादव! क्यों उठ रहे ये 3 सवाल?
इंडिया गठबंधन मार्च के बाद कांग्रेस से नाराज हैं अखिलेश यादव! क्यों उठ रहे ये 3 सवाल?
'आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम': सीएम योगी
'आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम': सीएम योगी
डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन राज्य
डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन राज्य
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- 'व्यवस्था को फिर से...'
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- 'व्यवस्था को फिर से...'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget