एक्सप्लोरर

Rain in UP: यूपी में भारी बारिश ने बरपाया कहर, 13 लोगों की मौत, आज और कल स्कूल बंद 

Heavy Rain in UP: यूपी में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में 13 लोगों की मौत की खबर है. वहीं, सरकार ने आज और कल दो दिन के लिए स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.

13 People Died in Rain in UP: यूपी में बीते 24 घंटे में जोरदार बारिश हुई है. इस दौरान खासतौर पर पूर्वी हिस्से में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) हुई है. कई शहरों में जल भराव हो गया है. साथ ही तेज बारिश के कारण हुए हादसों में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है. आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रतापगढ़ और अयोध्या में सबसे ज्यादा 20-20 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा फुरसतगंज (अमेठी) में 19, कुंडा (प्रतापगढ़), मऊ (चित्रकूट), पट्टी (प्रतापगढ़), बस्ती, लालगंज (प्रतापगढ़) तथा रायबरेली में 17-17 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई. राजधानी लखनऊ में 11 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. सड़कें और रेल मार्ग जलमग्न होने के कारण यातायात पर बुरा असर पड़ा.

बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में दीवार या फिर मकान गिरने की घटनाएं हुई. इन घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. जौनपुर में चार, फतेहपुर में तीन, बाराबंकी और प्रतापगढ़ में दो-दो तथा कुशीनगर और सुलतानपुर में एक-एक शख्स की मौत होने की सूचना है. जौनपुर से प्राप्त सूचना के मुताबिक जिले में बारिश के कारण कच्चे मकानों की दीवार ढहने की अलग-अलग घटनाओं में मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई.

आज और कल स्कूल बंद
प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है. वहीं, सरकार ने बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूल कालेज आज और कल दो दिन के लिए बंद कर दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें. उन्होंने अगले 2 दिन-17 व 18 सितम्बर को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:

UP Politics: अखिलेश यादव पर बरसे कैबिनेट मंत्री, बोले- ओवैसी को भाजपा चिमटे से भी नहीं छूना चाहती 

Pushkar Singh Dhami का पुलिस को निर्देश- CM के काफिले के लिए ज्यादा समय तक ना रोका जाए ट्रैफिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget