एक्सप्लोरर

राम मंदिर के लिये होगा 1200 पिलर्स का निर्माण, बुनियादी ढांचें से प्लेटफार्म तक जानिये ये बड़ी बातें

राम मंदिर के निर्माण में टेस्ट पिलर बनाने का काम चल रहा है. आईआईटी चेन्नई और आईआईटी रुड़की की टीमें इनकी मजबूती परखने में लगी हैं. इसके बाद मंदिर के प्लेटफार्म के लिये होगा 1200 पिलर्स का निर्माण.

अयोध्या. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने मंदिर निर्माण को लेकर साफ किया कि 15 अक्टूबर के आसपास राम मंदिर की बुनियाद के लिए 1200 पिलर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा. यह काम जून 2021 तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद बुनियाद के ऊपर का कार्य शुरू होगा.

1200 पिलर्स का किया जाएगा निर्माण

आपको बता दें कि मौजूदा समय में जिस स्थान पर राम मंदिर का निर्माण होना है, वहां पर टेस्ट पिलर का कार्य चल रहा है. इसके लिए तीन पिलर का निर्माण किया जा रहा है जिसकी टेस्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद 15 अक्टूबर से अन्य पिलर्स निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा. पिलर टेस्टिंग का यह पूरा काम आईआईटी रुड़की और आईआईटी चेन्नई की देखरेख में किया जा रहा है. इसमें भूमि की मजबूती और भार सहने की क्षमता का भी आंकलन किया जा रहा है. ट्रस्ट की मानें तो एक बार टेस्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य में तेजी आएगी और जून 2021 तक मंदिर के लिए आवश्यक 1200 पिलर्स का निर्माण कर लिया जाएगा. इसके बाद बुनियाद का फाउंडेशन तैयार करके मंदिर का ऊपरी हिस्सा तैयार करने का कार्य शुरू हो जाएगा. ऐसा माना जाता है कि 2022 में राम जन्मभूमि मंदिर के एक तल का कार्य पूरा हो जाएगा जिसके बाद दूसरे तल का निर्माण शुरू होगा.

राम मंदिर के लिये होगा 1200 पिलर्स का निर्माण, बुनियादी ढांचें से प्लेटफार्म तक जानिये ये बड़ी बातें

मंदिर की आयु हजार वर्ष होगी

अनिल मिश्रा ने बताया कि टेस्ट पिलर का निर्माण हो रहा है. आगे 1200 पिलर का निर्माण होगा. उसके बाद इसके ऊपर एक प्लेटफार्म बनेगा. एक क्राफ्ट का प्लेटफार्म बनेगा उस प्लेटफार्म के ऊपर 6 फुट का ढांचा बनेगा उसके बाद उसके ऊपर मंदिर के पत्थर रखे जाएंगे और फिर मंदिर का निर्माण होगा. मंदिर 1200 पिलर के ऊपर होगा, उन पिलर के किनारे किनारे एक सिक्योरिटी वॉल भी रहेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भी कहा था मंदिर की आयु हजारों वर्ष हो, उसे ध्यान में रखते हुये आईआईटी चेन्नई और रुड़की के शोध के बाद पिलर का निर्माण हो रहा है.

टेस्ट पिलर के बाद 15 अक्टूबर से मुख्य पिलर

यह टेस्ट पिलर बन रही है, इसमें मंदिर का जो वेट होगा, उस वेट की टेस्टिंग की जाएगी. उसके बाद आईआईटी चेन्नई रुड़की और उनके शोध के बाद पिलर के अंदर किस प्रकार की सामग्री मिलाकर के 12 सौ पिलरों का निर्माण किया जाए, जिससे उस मंदिर की आयु हजार वर्ष से अधिक रहे. उसका शोध कार्य चल रहा है. टेस्ट पिलर के पूरा होने के बाद 15 अक्टूबर के आसपास उसका निर्माण शुरू होने वाला है, जून महीने तक बारह सौ पिलर पूरे हो जाएंगे उसके बाद मंदिर के ऊपरी हिस्से का काम शुरू होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए सीएम योगी के संगठन ने किया सहयोग, सौंपा 2 लाख 22 हजार रुपये का चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget