एक्सप्लोरर

उदयपुर में फ्रांसीसी महिला पर्यटक से रेप करने का आरोपी अब तक फरार, कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 'क्या ऐसे...'

Udaipur Rape Case: उदयपुर में फ्रांसीसी महिला पर्यटक से रेप मामले में आरोपी गिरफ्त से बाहर है. इस मामले में कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है. दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Rajasthan Rape Case: राजस्थान के उदयपुर में एक फ्रांसीसी महिला पर्यटक के साथ रेप की घटना ने प्रदेश को झकझोर दिया है. वहीं पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं सकी है. दूसरी ओर इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. मामले को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है.

घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से अब उसे छुट्टी मिल चुकी है. वहीं पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं. अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस बीच विपक्ष ने सरकार पर हमले शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना बताया है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सहित कई नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं.

अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि फ्रांसीसी महिला के साथ हुई दरिंदगी राजस्थान में महिला सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य की अंतर्राष्ट्रीय छवि को भी नुकसान पहुंचा रही है. गहलोत ने सरकार पर आरोप लगाया कि बीजेपी शासन में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और सरकार इस पर गंभीर नहीं है.

उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिका ने भारत के कुछ राज्यों को लेकर जो ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, उसमें महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई गई थी. उन्होंने चेताया कि अगर ऐसी घटनाएं होती रहीं, तो राजस्थान भी ऐसी किसी एडवाइजरी का हिस्सा बन सकता है.

यह दिल दहला देने वाली घटना- पवन खेड़ा

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने इस मामले पर एक्स पर लिखा कि उदयपुर में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ हुआ रेप दिल दहला देने वाली घटना है. उन्होंने कहा कि उदयपुर दशकों से पर्यटन के लिए प्रसिद्ध शहर है. इस घटना ने इसकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया है.

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस घटना के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सख्त सजा दी जाए. साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समाज, एनजीओ और स्थानीय संस्थाओं के साथ मिलकर नीतिगत फैसले लिए जाएं.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे शर्मनाक और भयावह घटना बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार महिला सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह घटना न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश की अंतर्राष्ट्रीय छवि को धूमिल कर रही है.

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि यह घटना राज्य के माथे पर एक बदनुमा दाग है. जब एक पर्यटक महिला भी राजस्थान में सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं का क्या होगा. सरकार को चाहिए कि वह फौरन इस मामले में सख्त एक्शन ले.

सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से इस मामले में कोई ठोस और सख्त प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है. उन्होंने कहा कि इस घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है. कांग्रेस ने राज्य सरकार से तत्काल इस मामले में गिरफ्तारी और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है.

विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. कांग्रेस नेताओं ने राज्य की महिला सुरक्षा नीति की समीक्षा करने और उसे और सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई है.

सरकार का दावा, जल्द होगी गिरफ्तारी

राज्य पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है. इसके लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो कई एंगल से जांच कर रही हैं. पुलिस को भरोसा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हालांकि, जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक न तो पीड़िता को न्याय मिल सकता है और न ही राज्य की छवि को राहत. यह मामला सरकार की कार्यशैली, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के प्रति उसके रवैये की असल परीक्षा बन गया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget