एक्सप्लोरर

राजस्थान: 'कांग्रेस का जमाना गया, अब...', बिजली के लिए धरना दे रहे किसानों से बोले इंजीनियर, मचा बवाल

Rajasthan News: कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा कि अधिकारी भी जानते हैं कि किसानों के लिए काम सिर्फ कांग्रेस की सरकार में ही हुआ करते थे. वहीं अशोक गहलोत ने भी सरकार पर निशाना साधा है.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली जिले में बिजली विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर के बयान पर बवाल मच गया. बिजली के लिए किसानों के धरने के दौरान अस्सिटेंट इंजीनियर नितिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का जमाना अब चला गया, अब बीजेपी का राज है.

दरअसल लंबे अरसे से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर नारायणपुर इलाके के किसान बिजली विभाग के दफ्तर में धरने पर बैठे थे. उन्होंने कैंपस के गेट को भी अंदर से बंद कर लिया था. इस दौरान विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर नितिन गुप्ता वहां पर पहुंच गए. धरने पर बैठे किसान उनसे बिजली की मांग करने लगे. लंबे अरसे से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग करने लगे तो वह नाराजगी जताते हुए बोले, "कांग्रेस का जमाना अब चला गया है, अब तो बीजेपी का राज है." 

 

 

क्या बोले किसान?
इस पर वहां बैठे किसानों ने कहा कि उन्हें बीजेपी और कांग्रेस से कोई मतलब नहीं है. वह तो किसान हैं और सिर्फ बिजली चाहते हैं. बिजली नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

टीकाराम जूली ने निशाना साधा 
वहीं असिस्टेंट इंजीनियर के इस बयान को कांग्रेस पार्टी ने राज्य में बड़ा मुद्दा बना लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने घटना के वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. टीकाराम जूली ने कहा, "अधिकारी भी जानते हैं कि किसानों के लिए काम सिर्फ कांग्रेस की सरकार में ही हुआ करते थे, अस्सिटेंट इंजीनियर भी धरने पर बैठे किसानों को यही समझाने की कोशिश कर रहे थे. 

कांग्रेस ने भजनलाल सरकार को घेरा
कांग्रेस पार्टी के कई दूसरे बड़े नेताओं ने भी इस मुद्दे को लेकर राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, "क्या यही है सुशासन की परिभाषा." बहरहाल असिस्टेंट इंजीनियर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर जमकर सियासत भी हो रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget