एक्सप्लोरर

स्वदेशी की सीख देने के लिए दिव्यांग ने बनाया ढाई सेमी का दुनिया का सबसे छोटा चरखा

विमल ने इसे हफ़्तों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है. यह चरखा इतना छोटा है कि इसे उंगली पर भी रखा जा सकता है. चरखे को देखने के लिए तमाम लोग विमल के पास आते हैं. जो भी इस चरखे को देखता है, बस देखता ही रह जाता है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के एक दिव्यांग ने दुनिया का सबसे छोटा चरखा बनाकर लोगों को ख़ास अंदाज़ में स्वदेशी सामानों के इस्तेमाल की सीख दी है. महज़ ढाई सेंटीमीटर का यह चरखा न सिर्फ लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है, बल्कि इससे दूसरे आम चरखों की तरह सूत भी काता जा सकता है. दिव्यांग विमल किशोर ने अपने हौसले व हुनर के संगम से तैयार इस चरखे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित किया है. लकड़ी से तैयार यह अनूठा चरखा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. विमल किशोर के प्रशंसकों में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय अब्दुल कलाम से लेकर मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं.

प्रयागराज के मलाकराज इलाके के रहने वाले तीस साल के विमल किशोर बचपन से ही दिव्यांग हैं. शारीरिक अक्षमता के चलते उनको चलने -फिरने और उठने -बैठने में भी दिक्कत होती है, लेकिन विमल ने दिव्यांगता को कभी अपनी कमज़ोरी नहीं बनने दिया. वह तमाम छोटे छोटे अनूठे सामान तैयार करते रहे. कुछ दिनों पहले उन्होंने सिर्फ ढाई सेंटीमीटर का चरखा तैयार किया है. यह चरखा लकड़ी से तैयार किया गया है, जो सिर्फ दिखावटी नहीं है, बल्कि यह दूसरे चरखों की तरह काम भी करता है. इससे सूत भी काता जा सकता है. विमल किशोर द्वारा तैयार यह दुनिया का सबसे छोटा चरखा है, जिसका रिकार्ड लिम्का बुक में भी दर्ज है.

विमल ने इसे हफ़्तों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है. यह चरखा इतना छोटा है कि इसे उंगली पर भी रखा जा सकता है. चरखे को देखने के लिए तमाम लोग विमल के पास आते हैं. जो भी इस चरखे को देखता है, बस देखता ही रह जाता है. विमल के मुताबिक़ चरखे की पहचान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से है. वह चरखे का इस्तेमाल कर लोगों को स्वदेशी अपनाने की सीख देते थे. मौजूदा वक्त में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी की काफी ज़रुरत है, इसलिए वह अपने इस चरखे के ज़रिये देशवासियों को बापू और पीएम मोदी के संदेशों की सीख देना चाहते हैं.

विमल ने चरखे के साथ ही बहुत से दूसरे सामान भी छोटी आकृतियों के बनाए हुए हैं. उनके पास दुनिया की सबसे छोटी वर्ल्ड कप क्रिकेट ट्राफी, दुनिया का सबसे छोटा लकड़ी का बल्ला, कई राजनेताओं की नाखून के बराबर की लकड़ी की मूर्ति समेत सबसे छोटा हेलीकाप्टर भी है. महज़ पांच सेंटीमीटर का यह हेलीकाप्टर उड़ान भी भरता है. विमल अपने खाली वक्त में तमाम प्रयोग करते हैं और इन्ही प्रयोगों के ज़रिये आविष्कार कर दूसरों को नसीहत भी देते हैं. विमल का चरखा देखने आए कमल कुमार के मुताबिक़ दिव्यांग होने के बावजूद विमल में जो प्रतिभा है, वह काबिले तारीफ़ है और इससे तमाम दिव्यांगों व जीवन में असफलता का सामना करने वालों को सीख मिलेगी. स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के मौके पर तमाम लोग विमल किशोर का चरखा देखने के लिए आ रहे हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget