एक्सप्लोरर

असम के लोग अपने पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम यात्रा में होंगे शामिल, आज होगा अंतिम संस्कार

तरुण गोगोई कांग्रेस के काफी लोकप्रिय नेताओं में से एक थे. जनता का भी उन्हें काफी प्यार मिला, जिसकी बदौलत तरुण गोगोई कांग्रेस की टिकट पर 6 बार (1971, 1977, 1983, 1991 1998, 1999) लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद चुने गए थे.

गुवाहाटी: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का अंतिम संस्कार आज यहां के नबग्रह श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री को राज्य के लोग सम्मानजनक विदाई देंगे. राज्य सरकार लगभग 1,000 लोगों के शामिल होने की तैयारी कर रही है.

कोविड-19 से ठीक होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के लिए पिछले चार महीने के इलाज के बाद गोगोई का सोमवार को निधन हो गया. गोगोई की अंतिम यात्रा श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र से सुबह नौ बजे शुरू होगी, जहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है.

असम में सबसे लंबा कार्यकाल मुख्यमंत्री के तौर पर तरुण गोगोई ने असम में सबसे लंबा कार्यकाल बिताया है. 18 मई 2001 को पहली बार असम के मुख्यमंत्री बने थे. इसके बाद तरुण गोगोई ने लगातार तीन बार असम के सीएम पद का दायित्व संभाला. 2001 से लेकर लगातार तीन कार्यकाल तक 24 मई 2016 तक असम के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे. तरुण गोगोई ने असम के सीएम पद पर रहते हुए 5485 दिन का कार्यकाल बिताया.

साल 1976 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के वक्त उनका कद कांग्रेस में बढ़ गया. इस दौरान तरुण गोगोई को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया था. इसके बाद वो पार्टी में महासचिव के पद पर भी रहे. वहीं पीवी नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री बनने पर तरुण गोगोई को खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री का कार्यभार भी मिला.

6 बार सांसद, चार बार विधायक तरुण गोगोई का जन्म 1 अप्रैल 1936 को असम के जोरहाट जिले के रंगाजन टी एस्टेट में हुआ था. अपने क्षेत्र से ही तरुण गोगोई ने अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी. उनका साल 1968 में जोरहाट के म्युनिसिपल बोर्ड के सदस्य के रूप में चयन हुआ था. वहीं तरुण गोगोई कांग्रेस के काफी लोकप्रिय नेताओं में से एक थे. जनता का भी उन्हें काफी प्यार मिला, जिसकी बदौलत तरुण गोगोई कांग्रेस की टिकट पर 6 बार (1971, 1977, 1983, 1991 1998, 1999) लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद चुने गए. अपने जीवन में वो सांसद के तौर पर जोरहाट और कलियाबोर सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इसके अलावा तरुण गोगोई चार बार (1997–1998, 2001, 2006, 2011) विधायक भी रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में नहीं रुक रहा कोरोना का विस्फोट, बीते एक दिन में हुई 99 लोगों की मौत आखिर दिल्ली कूच क्यों कर रहे हैं किसान, किस बात को लेकर है नाराजगी, जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget